Begin typing your search above and press return to search.

शराब और गाँजे की पार्टी और युवक की हो गई हत्या ..छूरा से गोद दिया गया शरीर..संदेहियों की तलाश में जुटी पुलिस

शराब और गाँजे की पार्टी और युवक की हो गई हत्या ..छूरा से गोद दिया गया शरीर..संदेहियों की तलाश में जुटी पुलिस
X
By NPG News

रायपुर,20 नवंबर 2020। राजधानी के माना इलाक़े में देर शाम घर से दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने निकले युवक का शव देर रात बरामद हुआ है। युवक की पहचान देवव्रत विश्वास के रुप में हुई है। युवक की हत्या छूरा से किए जाने की आशंका है।
युवक अपने दो मित्रों के बुलाए जाने पर बाईक से निकला था। शाम साढ़े आठ बजे मृतक देवव्रत की पत्नी से मोबाईल पर आख़िरी बात हुई थी, युवक ने तब जल्द घर आने की बात कही थी। रात करीब साढ़े दस बजे माना कैंप के कोविड अस्पताल के पास मैदान पर लहूलूहान हालत में बेहोश मिला, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस विवेचना में यह तथ्य आया है कि, मृतक देवव्रत शराब पार्टी के बाद घर जाने के बजाय गाँजा पीने अन्य जगह पहुँच गया। जहाँ सजल और
उसके साथी मौजूद थे। यहीं मृतक और अन्य युवकों से उसका विवाद हुआ जो हिंसक शक्ल ले गया।मृतक युवक के शरीर की छाती, पीठ,बाएँ कुल्हे और बाये जाँघ पर गहरी चोट पाई गई है। ऐसा लगता है कि यह हमला छूरे से किया गया है।
माना पुलिस ने प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करते हुए क्राईम नंबर 170/20 क़ायम किया है। पुलिस सजल और दिनेश मानिकपुरी नामक दो युवकों की तलाश कर रही है।

Next Story