Begin typing your search above and press return to search.

कृति की बहन को KISS करने वाले थे अक्षय कुमार,मगर हुआ कुछ ऐसा अभिनेता हुए हैरान…. देखें ये मजेदार वीडियो…

कृति की बहन को KISS करने वाले थे अक्षय कुमार,मगर हुआ कुछ ऐसा अभिनेता हुए हैरान…. देखें ये मजेदार वीडियो…
X
By NPG News

मुंबई 10 जुलाई 2021I फिल्में हों या असल जिंदगी अक्षय कुमार मस्ती-मजाक करने से नहीं चूकते। हाल ही में उनका गाना ‘फिलहाल 2’ रिलीज हुआ है। गाने में उनके साथ कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन हैं। वीडियो को काफी पसंद किया गया है। उन्होंने #Filhaal2Reels चैलेंज शुरू करते हुए एक इंस्टाग्राम रील बनाया है।
मजेदार है वीडियो……..
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है जो कि काफी मजेदार है। वीडियो की शुरुआत में अक्षय नुपूर सेनन को KISS करने जाते हैं लेकिन जब वे आंखें खोलते हैं तो देखते हैं कि उनके सामने भूमि पेडनेकर हैं। यह देखकर अक्षय हैरान रह जाते हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय लिखते हैं कि ‘#Filhaal2Reels कॉन्टेस्ट… भूमि पेडनेकर और नुपूर सेनन के साथ मेरी मजाकिया एंट्री। अब आपकी बारी। याद रहे कुछ नया हो।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा वीडियो……..
बता दें कि अक्षय कुमार नुपूर सेनन का यह वीडियो ‘फिलहाल’ का सीक्वल है। इसे बी प्राक ने गाया है। इसके लिरिक्स और संगीत जानी के हैं। 6 जुलाई को रिलीज हुआ गाना यूट्यूब पर अभी भी ट्रेंड कर रहा है। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘बेलबॉटम’, ‘सूर्यवंशी’, ‘अतरंगी रे’, ‘पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘राम सेतु’ है।

Next Story