Begin typing your search above and press return to search.

अजीत जोगी अंतिम सफर : रात 9 बजे तक सागौन बंगले में रखा जायेगा पार्थिव शरीर… बिलासपुर के मरवाही सदन में भी हो सकेगा उनका अंतिम दर्शन… कल दोपहर बाद होगा..

अजीत जोगी अंतिम सफर : रात 9 बजे तक सागौन बंगले में रखा जायेगा पार्थिव शरीर… बिलासपुर के मरवाही सदन में भी हो सकेगा उनका अंतिम दर्शन… कल दोपहर बाद होगा..
X
By NPG News

रायपुर 29 मई 2020। अजीत जोगी ने 74 साल की उम्र में आज निधन हो गया। 20 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। कल उनका अंतिम संस्कार गौरेला में किया जायेगा। इससे पहले अब से कुछ देर बाद सागौन बंगला में उनका शव ले जाया जायेगा और आम लोगों के दर्शनार्थ उनका शव रखा जायेगा। रात 9 बजे तक उनका अंतिम दर्शन किया जा सकेगा।

अजीत जोगी का पार्थिव शरीर उसके बाद बिलासपुर ले जाया जायेगा, वहां मरवाही सदन में उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा, उसके बाद उनका पार्थिव शरीर रतनपुर-कोटा के रास्ते अपने पैतृक गांव के लिए रवाना होगा। कल दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Next Story