Begin typing your search above and press return to search.

गलवान विवाद पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन, दिखेगी 20 जवानों की शहादत की कहानी..

गलवान  विवाद पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन, दिखेगी 20 जवानों की शहादत की कहानी..
X
By NPG News

मुम्बई 4 जुलाई 2020. खबरों की मानें तो लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेना की इस खूनी भिड़ंत को अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा क्योंकि इस घटना पर अजय देवगन फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अजय सीमा पर 20 भारतीय शहीद जवानों के बलिदान की कहानी दिखाएंगे। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है।

बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट के जरिए इसकी देते हुए लिखा है कि अजय देवगन गलवान घाटी विवाद पर फिल्म बनाएंगे। फिल्म का नाम अभी तक नहीं रखा गया है। फिल्म में 20 भारतीय सेना के जवानों के बलिदान को दिखाया जाएगा, जिसने चीनी सेना से मुकाबला किया। फिल्म की कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। तरण आदर्श का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं अजय देवगन के फैंस इस के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए बेकरार हो गए हैं।

वहीं मीडिया खबरों की मानें तो इस फिल्म में अजय देवगन खुद एक्टिंग नहीं करेंगे। वह सिर्फ गलवान घाटी विवाद पर बन रही इस फिल्म को प्रोड्यूसर करेंगे। इस फिल्म का निर्माण अजय फिल्म्स और सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग एलएलपी प्रोड्क्शन टीम मिलकर करेगी।

Next Story