Begin typing your search above and press return to search.

अजय देवगन ने कपिल शर्मा से पत्नी गिन्नी को लेकर पूछा ये सवाल

अजय देवगन ने कपिल शर्मा से पत्नी गिन्नी को लेकर पूछा ये सवाल
X
By NPG News

नईदिल्ल 11 जनवरी 2021. द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल शर्मा ने शो में आने वाली हर एक्ट्रेस से फ्लर्ट करते हैं। वह दीपिका पादुकोण, नोरा फतेही और प्रियंका चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेस से फ्लर्ट कर चुके हैं। हाल ही में शो में पहुंचे अजय देवगन ने कपिल शर्मा से पूछा कि एक्ट्रेस संग उनकी फ्लर्टिंग को लेकर उनकी पत्नी क्या सोचती है तो वह चुप हो गए।

दरअसल, अभिषेक बच्चन के साथ अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म The Big Bull के प्रमोशन के सिलसिले में कपिल शर्मा शो पर पहुंचे। बातचीत के दौरान अजय देवगन बोलते हैं कि लोग सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि शो में कपिल का फ्लर्ट करना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। इस पर कपिल कहते हैं, ”हां लोग मेरी फ्लर्टिंग मिस कर रहे हैं।” आगे अजय देवगन पूछते हैं, ”और आपकी पत्नी?” यह सुनकर कपिल कुछ पल के लिए शांत हो जाते हैं और कहते हैं, ”आपके कहने का मतलब है कि इस टॉपिक को चेंज किया जाए?” मालूम हो कि कपिल और गिन्नी साल 2018 के दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की एक बेटी हैं जिनका नाम उन्होंने अनायरा रखा है।

हाल ही में इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो आया था जिसमें अभिषेक बच्चन ने बताया कि जब वह कोरोना संक्रमित हो गए थे तो अजय देवगन ने फोनकर उन्हें डांटा था। अभिषेक बच्चन के कोरोना का जिक्र करने पर कपिल शर्मा ने पूछा का तब तो अजय देवगन की ओर से आपको फोन भी आया था। इस पर अभिषेक ने बताया, ”जब मुझे कोरोना हुआ तो अजय देवगन का फोन आया और उन्होंने कहा कि यह कैसे हुआ। क्या हो गया और क्या चल रहा है।

Next Story