Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर,7 अक्टूबर 2021। कवर्धा में जारी तनाव को लेकर जवाबदेही के तौर पर भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं को जवाबदेह बताने के आईजी दुर्ग के कथित बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। तेज तर्रार विधायक द्वय अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने चौकी दशरंगपुर में आईजी के खिलाफ आवेदन देकर FIR की माँग की है।
शिकायत में लिखा गया है कि आईजी विवेकानन्द ने राजनैतिक बयान देते हुए कहा कि,भाजपा के लोग बाहर से आकर तनाव फैला रहे है।जबकि कवर्धा की घटना और भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रताड़ना के खिलाफ यही अधिकारी ज़िम्मेदार है।
आवेदन में आईजी को तत्काल हटाए जाने और FIR दर्ज किए जाने की बात लिखी है।
Next Story
