Begin typing your search above and press return to search.

आइसक्रीम खाते ही एयरहोस्टेस की मौत, 24 घंटे बाद होटल में फंदे से लटका मिला रिश्तेदार का शव… संदिग्ध हालात में मौत पर सड़कों पर उतर गए लोग

आइसक्रीम खाते ही एयरहोस्टेस की मौत, 24 घंटे बाद होटल में फंदे से लटका मिला रिश्तेदार का शव… संदिग्ध हालात में मौत पर सड़कों पर उतर गए लोग
X
By NPG News

नईदिल्ली 5 जुलाई 2021. हरियाणा के गुरुग्राम में नागालौंड की गारो जनजाति के दो लोगों की रहस्यमय हालत में हुई मौत का मामला अब गहरा गया है। मृतकों के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मेघालय के राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गुहार लगाई है। बता दें कि रोजी संगमा सैमुअल संगमा की मौसी थीं और दोनों दिल्ली में एक साथ रहते थे. अब नगालैंड से लेकर असम तक रोजी और सैमुअल संगमा को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों ने प्रदर्शन तेज कर दिया है.

Family of dead aunt & nephew question cops' version of events | Highland Post

पेशे से एयर होस्टेस रोजी संगमा नगालैंड के दीमापुर की रहने वाली थी और दिल्ली के बृजवासन इलाके में अपनी बहन के बेटे के साथ रहती थीं. घटना 23 जून की है जब रोजी संगमा को अचानक हाथ पैर में तेज दर्द होने लगा और प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग होने लगी. इसके बाद रोजी संगमा के बहन के बेटे सैमुअल संगमा ने अपनी मौसी को दिल्ली के एक अस्पताल लेकर गया जहां हालत ज्यादा बिगड़ने पर गुरुग्राम के अल्फा अस्पताल में एडमिट करवाया.

कौन है वह एयरहोस्टेस जिसकी संदिग्ध मौत पर सड़कों पर उतर गए लोग - Trending AajTakइस दौरान सैमुअल संगमा ने अपनी मौसी का वीडियो भी बनाया और उसमें बताया कि मेरी मौसी की तबियत में काफी सुधार हुआ है. हालांकि इसके बाद अस्पताल के आईसीयू में रोजी संगमा को किसी ने आइसक्रीम खिला दी जिसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई.सैमुअल संगमा ने अपने वीडियो में बताया था कि जब उसने अस्पताल के वार्ड का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया तो वहां के डॉक्टरों ने उसकी पिटाई कर दी और अस्पताल से बाहर निकाल दिया.कौन है वह एयरहोस्टेस जिसकी संदिग्ध मौत पर सड़कों पर उतर गए लोग - Trending AajTakरोजी और सैमुअल संगमा के लिए न्याय की मांग करने वाले यह सवाल उठा रहे हैं कि अगर रोजी की हालत इतनी गंभीर थी तो इलाज के लिए एक्सपर्ट्स डॉक्टरों को क्यों नहीं बुलाया गया। दूसरे लोग पूछ रहे हैं कि जब वह इतनी बीमार थी तो आइसीयू में आइसक्रीम खाने से मना क्यों नहीं किया गया। कौन है वह एयरहोस्टेस जिसकी संदिग्ध मौत पर सड़कों पर उतर गए लोग - Trending AajTak

Next Story