एयर इंडिया अब टाटा के हाथ मेंः टाटा ने सबसे अधिक रेट लगाकर जीती बोली, जेआरडी टाटा का एयर इंडिया इस तरह लौटा फिर टाटा के पास, विमानन फील्ड में टाटा की साख बढ़ी

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर 2021। एयर इंडिया की बोली आखिरकार टाटा कंपनी ने जीत ली है। एयर इंडिया में हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकारी कंपनी ने फायनेंसियल बिड निकाला था। इसमें टाटा कंपनी की कीमत सबसे अधिक रही। इस तरह एयर इंडिया का महाराजा अब टाटा कंपनी के नियंत्रण में आ गया।
सरकार 2018 से इसके लिए प्रयास कर रही थी। उसने फिर एयर इंडिया को बेचने के लिए फायनेंसियल बिड मंगवाई थी। सरकार चाहती थी कि किसी तरह घाटे में चल रही एयर इंडिया कंपनी का एपीसोड इसी साल समाप्त हो जाए। और इसमें कामयाबी मिल गई।
वैसे, 1932 में टाटा कंपनी के संस्थापक जेआरडी टाटा ने एयर इंडिया कंपनी बनाई थी। लेकिन, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सरकार ने उसकी हिस्सेदारी खरीदकर उसे सरकारी कंपनी में तब्दील कर धीरे-धीरे उसका पूरा नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया। अब एयर इंडिया फिर से टाटा के हाथों में आ गई है।
