
रायपुर,21 अगस्त 2020।कोविड टेस्ट और उपचार के लिए प्रदेश की सबसे विश्वसनीय संस्था एम्स में सोमवार तक कोविड टेस्ट लैब बंद रहेंगे। यह निर्णय केवल इसलिए हुआ है क्योंकि अनवरत छ माह से टेस्टिंग जारी थी और जो “विस्तृत सफ़ाई” होनी चाहिए, उसका तक समय नहीं मिल पा रहा था।
AIIMS डायरेक्टर डॉ नितिन नागरकर ने NPG से कहा –
“लगातार छ महिने बिना रुके लगातार टेस्ट करते रहे हैं, लैब की विस्तृत सफ़ाई भी होना अनिवार्य है, चुंकि टेस्ट प्राथमिकता था इसलिए रोज हजार से बारह सौ टेस्ट होते रहे हैं। ऐसे वायरस के लिए लैब की सफ़ाई बेहद जरुरी है..तीन दिन का ब्रेक इसलिए लिया गया है”
AIIMS डायरेक्टर डॉ नितिन नागरकर ने आगे कहा
“न्यूनतम पचास टेस्ट हम फिर भी करेंगे.. और जो हमारे पास भर्ती मरीज़ है, उनका तो होगा ही.. लेकिन लैब की “विस्तृत सफ़ाई” जिसे करने का विशिष्ट तरीक़ा और प्रक्रिया है.. हमें अब वो करना ही होगा”
एम्स ने उक्ताशय की सूचना राज्य सरकार को दे दी है।
