Begin typing your search above and press return to search.

कृषि मंत्री चौबे बोले- बृहस्पत सिंह दूसरी बार के विधायक हैं अच्छा-बुरा समझते हैं, सारे मंत्री ठीक हैं, कवर्धा की घटना पर कही ये बात

कृषि मंत्री चौबे बोले- बृहस्पत सिंह दूसरी बार के विधायक हैं अच्छा-बुरा समझते हैं, सारे मंत्री ठीक हैं, कवर्धा की घटना पर कही ये बात
X
By NPG News

रायपुर, 09 अक्टूबर 2021। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि बृहस्पत सिंह दूसरी बार के विधायक हैं। अपना अच्छा बुरा समझते हैं। मंत्रियों को ठीक कर देने के संबंध में बयान पर कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि सारे मंत्री ठीक है। जिला शिक्षा अधिकारी और विधायक बृहस्पत के वायरल ऑडियो पर कृषि मंत्री ने कहा कि कुछ गलतफहमियां थीं, जिसे ठीक कर ली गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय से निर्देश कहां जाते हैं, आप भी जानते हैं। इस दौरान मंत्री मोहम्मद अकबर और डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी मौजूद थे।

कवर्धा में प्रशासन से हुई चूक, अभी शांति व्यवस्था कायम करना पहली प्राथमिकता
कृषि मंत्री चौबे ने यह स्वीकार किया कि प्रशासन से चूक हुई है। हालांकि अधिकारियों पर कार्रवाई के संबंध में उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता शांति व्यवस्था बहाल करने की है। उन्होंने भाजपा के आरोपों को खारिज किया। साथ ही, आईजी विवेकानंद के बयान पर कहा कि जो वीडियो वायरल हैं, उसमें भाजपा के लोग दिख रहे हैं। बाहर से लोग आए थे, जिन्हें स्कूलों में ठहराया गया था। शांतिपूर्ण रैली के दौरान साम्प्रदायिक नारे लगे हैं। भाजपा लोकतंत्र की बात करती है, लेकिन वे खुद ही लोकतंत्र का पालन नहीं करते। मंत्री अकबर के कवर्धा जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि वे जाएंगे और बार-बार जाएंगे।

Next Story