Begin typing your search above and press return to search.

रामायण के बाद शाहरुख खान के शो सर्कस की भी टीवी पर वापसी…जानिए कब आएगा…

रामायण के बाद शाहरुख खान के शो सर्कस की भी टीवी पर वापसी…जानिए कब आएगा…
X
By NPG News

मुंबई 28 मार्च 2020 बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है. फैंस अब एक बार फिर उन्हें टीवी पर देख सकेंगे. शाहरुख खान का शो सर्कस दूरदर्शन पर एक बार फिर दिखाया जाएगा.

दूरदर्शन नेशनल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. दूरदर्शन ने ट्वीट किया- Shekharan is BACK. फ्रेंड्स घर पर रहिए और आपके फेवरेट स्टार शाहरुख खान का शो सर्कस (1989) देखिए दूरदर्शन पर 28 मार्च रात 8 बजे. दूसरे ट्वीट में लिखा- शाहरुख के फैंस के लिए खुशखबरी. उनका शो सर्कस अब फिर से दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा.

बता दें कि शाहरुख खान का ये 19 एपिसोड का पॉपुलर शो 1989 में रिलीज हुआ था. शाहरुख खान इस शो में शेखरण के किरदार में थे. इस शो में वो अहम किरदार में थे. शो को काफी पसंद किया गया था. गौरतलब है कि शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. उन्होंने फौजी, दिल दरिया जैसे फेमस टीवी शोज दिए हैं.

शाहरुख के शो की टीवी पर वापसी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. वैसे भी शाहरुख आनंद एल राय की फिल्म जीरो (2018) के बाद पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बैचेन हैं. अब टीवी पर देखकर फैंस शायद थोड़ी तसल्ली मिल जाए.
बता दें कि सर्कस के अलावा रामानंद सागर की रामायण भी टीवी पर दिखाई जाएगी. दूरदर्शन पर इसे आज से यानी 28 मार्च से सुबह 9 बजे और रात को 9 बजे प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा महाभारत भी टीवी पर दिखाई जाएगी.

Next Story