Begin typing your search above and press return to search.

महिला आरक्षक के बाद अब महिला सब इंजीनियर पर हमला…… अतिक्रमण करने से रोका, तो सर फोड़ दिया, आरोपी के खिलाफ FIR हुआ दर्ज…

महिला आरक्षक के बाद अब महिला सब इंजीनियर पर हमला…… अतिक्रमण करने से रोका, तो सर फोड़ दिया, आरोपी के खिलाफ FIR हुआ दर्ज…
X
By NPG News

धमतरी 14 अक्टूबर 2020। अभी महिला आरक्षक के साथ मारपीट का मामला शांत नहीं हुआ कि एक महिला सब इंजीनियर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में महिला इंजीनियर लहूलुहान हो गयी। बताया गया कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमदी में हुई। ग्रामीण मुरारी ढीमर अपने घर के पास अतिक्रमण कर रहा था, जिसकी शिकायत के बाद नगर पंचायत की ओर से उसे नोटिस भी भेज दी गई थी।

उसके बाद भी उसने निर्माण कार्य नहीं रोका था। शिकायत के बाद नगर पंचायत में पदस्थ एक महिला सब इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर उसे अतिक्रमण करने से रोका, जिसके बाद तैश में आकर आरोपी मुरारी ढीमर ने उस पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया। हमले के बाद महिला अफसर के सर पर गंभीर चोटें आयी है, जिसके बाद वो पूरी तरह से लहुलुहान हो गयी।

महिला अधिकारी के मास्क से लेकर पूरे कपड़े खून से सन गये। आसपास के लोगों की मदद से महिला इंजीनियर को अस्पताल में पहुंचाया गया। हमले से वह घायल हुई है। इस सम्बंध में अर्जुनी थाना प्रभारी उमेन्द्र टण्डन ने बताया कि आरोपी पर धारा 186, 353, 294, 323 506 के तहत अपराध दर्ज कर आगे कार्यवाही की जा रही है…

एक ही दिन में दो शासकीय महिला कर्मियों पर हमला

ज्ञात हो कि एक ही दिन में कुछ ही घण्टे के भीतर महिला आरक्षक और महिला सब इंजीनियर पर हमला हुआ है। जिससे अंदाज लगाया जा सकता है कि जिले में कौन कितना सुरक्षित है। जहां जनप्रतिनिधियों शासकीय कर्मचारियों पर हमले हो रहे, वहां आम इंसान किससे सुरक्षा की उम्मीद करेगा…

Next Story