Begin typing your search above and press return to search.

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कुछ ऐसी हो गई है Ex. गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कुछ ऐसी हो गई है Ex. गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे
X
By NPG News

मुम्बई 16 जून 2020। मशहूर धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। इस कार्यक्रम में निभाए गए उनके किरदार की वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है। इस शो से सुशांत के कई अजीज दोस्त बने। जहां अंकिता लोखड़े से सुशांत को प्यार हुआ वहीं एक्टर महेश शेट्टी उनके बेस्ट फ्रेंड बनें। इस शो में को-स्टार रही प्रार्थना बेहेरे, सुशांत को एक छोटी बहन के रूप में मिली थीं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से प्रार्थना भी बेहद दुखी हैं उन्होंने जहां अपने मुहंबोले भाई के निधन पर दुख जताया वहीं एक्टर के जाने के बाद सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखड़े और उनके अजीज दोस्त महेश शेट्टी की हालत का खुलासा भी किया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थना बेहेरे ने बताया कि जबसे सुशांत के सुसाइड के बारें में अंकिता लोखड़े ने सुना है वह जहां खड़ी थी वह वहीं पड़ी है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है। वह इस खबर से सदमे में है। वह टूट गई है। इस बात को लोगों को समझना चाहिए कि हर कोई अपने जीवन में आगे बढ़ चुका है, लेकिन उसकी जिंदगी में कोई और है और उसे उस रिश्ते का भी सम्मान रखना है। मैं जानती हूं अंकिता कैसी है वह कितनी परेशान है ये मैं समझ सकती हूं।

बातचीत में प्रार्थना ने महेश शेट्टी से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सुशांत और महेश हमेशा से एक अच्छे दोस्त रहे। आगे प्रार्थना बेहेरे सुशांत को याद करके काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने ये भी कहा कि लोग अंकिता लोखंडे और महेश शेट्टी को जज करना बंद कर दें वे इस घटना से सदमे में हैं। सुशांत के साथ अपनी बॉन्डिंग बताते हुए प्रार्थना कहती हैं कि सुशांत मेरे बहुत करीबी थे, वह मुझे छोटी बहन मानते थे क्योंकि ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता की बहन बनी थी। प्रार्थना ने बताया कि सुशांत की सुसाइड को लेकर जब उन्हें तब वह स्तब्ध थीं कि कौन से सुशांत की बात कर रहे हैं ये लोग।

Next Story