Begin typing your search above and press return to search.

पति से झगड़ा कर बीबी चली गयी फेसबुक फ्रेंड के पास….फिर फंस गयी लॉकडाउन में….इधर पति ने लिखा दी बंधक बनाने व गायब होने की रपट

पति से झगड़ा कर बीबी चली गयी फेसबुक फ्रेंड के पास….फिर फंस गयी लॉकडाउन में….इधर पति ने लिखा दी बंधक बनाने व गायब होने की रपट
X
By NPG News

दुर्ग 11 मई 2020। पति से झगड़ा कर पत्नी सीधे अपने फेसबुक फ्रेंड के पास ग्वालियर पहुंच गयी। इधर, पत्नी के गायब होने के बाद परेशान पति ने बीबी के लापता होने की रिपोर्ट थाने में लिखवा दी। करीब डेढ़ महीने कोरोना संकट में फंसी पति-पत्नी और फेसबुक फ्रेंड की फांस पुलिस के लिए सरदर्द बनी रही, हालांकि अब सुकून की बात ये है कि नाराज पत्नी को पुलिस वापस दुर्ग ले आयी है। घटना उतई थाना क्षेत्र का है, जहां मोहन गोस्वामी की पत्नी 9 मार्च को बेटी को साथ लेकर अचानक गायब हो गयी थी। पति के साथ लड़ाई के बाद पत्नी के इस तरह लापता होने की रिपोर्ट तो पति ने दर्ज करायी ही, साथ ही ये भी आशंका जता दी कि उसकी पत्नी को किसी ने बंधक बना लिया। कोरोना संकट में बीबी के रहस्यमयी तरीके से गायब होने की खबर ने पुलिस को भी चौका दिया। हालांकि पुलिस ने कुछ दिन में ही गायब महिला को तलाश लिया था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से पूरा मामला लंबा खींचता चला गया। हालांकि अब महिला को बच्ची के साथ वापस उतई ले आया गया है।

फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंच गयी थी महिला

पूरा मामला जिले के उतई पुलिस थाना का क्षेत्र है। दुर्ग पुलिस ने बताया कि पति मोहन गोस्वामी ने बीते 9 मार्च को अपनी पत्नी और बच्ची के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित पति ने बताया था कि उसके और पत्नी के बीच में मामूली सा विवाद हुआ था। इसके बाद वो घर छोड़कर चली गई। अपने साल 11 साल की बच्ची को लेकर भी गई हुई है।

कुछ दिनों बाद वापस नहीं लौटने पर पति ने आशंका जताई थी कि उसकी पत्नी और बच्ची को कोई बंधक बना लिया है। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान महिला के मोबाइल फोन का लोकेशन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रेस हुआ। इसके बाद लॉकडाउन में पुलिस की एक टीम विशेष अनुमति लेकर ग्वालियर गई। वहां पर महिला और उसकी बच्ची को रेस्क्यू किया।

पुलिस ने बच्ची और महिला को घर पहुंचाया

महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पति से विवाद के बाद वो अपने एक फेसबुक फ्रेंड से मिलने ग्वालियर आ गई थी। कुछ दिन यहीं रुकने के बाद जब वापसी का मन बनाया तो लॉकडाउन लागू हो गया। लॉकडाउन में उसके पास जो पैसे थे वे भी खत्म हो गए थे। पुलिस महिला और उसकी बच्ची को लेकर दुर्ग आई। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

बंधक नहीं थी, पैसा खत्म हो गया था, इसलिए मांग रही थी

दरअसल महिला का पैसा लॉकडाउन में खत्म हो गया, तो उसने बहाना बनाकर पति से पैसे की डिमांड शुरू कर दी। इधर पति को इस बात का शक हो गया कि उसकी पत्नी को किसी ने बंधक बना लिया है। हालांकि जब पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर महिला से बात की तो उसने बंधक जैसी बात से इंकार कर दिया और बताया कि वो गुस्से में थी, इसलिए लड़ाई के बाद अपने फेसबुक फ्रेंड के पास चली आयी है, लेकिन अब वो वापस आना चाह रही है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से लौट नहीं पा रही है। इस मामले में एसएसपी अजय यादव के निर्देश पर उतई पुलिस की टीम ग्वालियर गयी और वहां से महिला को लेकर वापस परिजनों को सुपूर्द कर दिया।

Next Story