Begin typing your search above and press return to search.

रात नौ बजे के बाद बाज़ारों को किया जा रहा सेनेटाइज़, निगम ने शुरू किया अभियान… रोज़ाना अलग-अलग क्षेत्रों को किया जाएगा सेनेटाइज़

रात नौ बजे के बाद बाज़ारों को किया जा रहा सेनेटाइज़, निगम ने शुरू किया अभियान…  रोज़ाना अलग-अलग क्षेत्रों को किया जाएगा सेनेटाइज़
X
By NPG News

बिलासपुर 9 अप्रैल 2021। “कोरोना” वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए नगर पालिक निगम ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। कमिश्नर अजय त्रिपाठी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर के भीड़-भाड़ वाले जगहों को सेनेटाइज़ करने का काम एक बार फिर से शुरू किया गया है। आज शाम को सात बजे दुकानों के बंद होने के बाद निगम के अमले द्वारा रात नौ बजे से गोल बाज़ार,सदर बाज़ार,बृहस्पति बाज़ार को सेनेटाइज़ किया गया।

प्रदेश समेत शहर में एक बार फ़िर कोरोना का प्रकोप बढ़ गया है,जिससे बचाव और रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा शाम को 7 बजे के बाद दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। शाम को बाज़ार खाली हो जाने के बाद नगर पालिक निगम द्वारा संक्रमण रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने बताया की दुकानों के बंद होने के बाद अब रोज़ाना भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में संक्रमण रोधी दवा का छिड़काव किया जाएगा।

Next Story