Begin typing your search above and press return to search.

तुला के बाद चंद्रमा आ रहे है वृश्चिक में… आयुष्मान योग खोल देगा कई राशियों की किस्मत के ताले… जानें आपके लिए कैसा है रविवार का दिन

तुला के बाद चंद्रमा आ रहे है वृश्चिक में… आयुष्मान योग खोल देगा कई राशियों की किस्मत के ताले… जानें आपके लिए कैसा है रविवार का दिन
X
By NPG News

रायपुर 13 जून 2020. आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि

आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होंगे। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने क्लाइंट से मुलाकात होगी। आज आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि
आज आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिलेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश रहेंगे। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकता है, इससे आपका मन खुश रहेगा । शाम को परिवार के साथ ही घर पर पार्टी करेंगे। काम को लेकर आपकी कई योजनाएँ आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छा समय रहेगा। मन लगाकर काम करेंगे तो आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। सुख-सुविधाओं के कारण खर्चा ज्यादा होगा जिससे मन दुखी हो सकता है। शारीरिक रूप से किसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं। कोई चोट या पेट दर्द हो सकता है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के प्रेम जीवन में उथल पुथल मच सकती है।

कर्क
आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्चों में कटौती होगी और धन का लाभ होगा। काम के सिलसिले में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज कहीं से नौकरी का आवेदन स्वीकार हो सकता है और जॉब के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकती है। आप अपने विरोधियों को हरा देंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा। आपकी माँ जी का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के लिए आज का दिन बढ़िया है।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए, समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को समय दें, रिश्तें में चल रही कड़वाहट समाप्त होगी। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपना करियर और बेहतर बनाने के लिए मौके मिलेंगे।

कन्या
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे । आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बहुत जरुरी हो तभी यात्रा करें। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज आपका अध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। आज आपकी माता को किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

तुला

आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। भाग्य 87% साथ देगा।

वृश्चिक

किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि हो सकती है। आज स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर आपको बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। परिजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें। संबंधों में नैतिक कर्त्तव्यों से विमुख न हों। आज भाग्य 45% साथ देगा।

धनु
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में परिवार वालों के सहयोग से कई काम बनेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी से दूरी कम होगी। खर्चे काफी होंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उन्हें अपने मन की बातें जरूर बताएं। आज कोई विशेष भोजन खाने को मिल सकता है जिससे आपको संतुष्टि और खुशी होगी।

मकर
आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाने में मजा आएगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देगी। आपके खर्चे बहुत अधिक होंगे फॉरेन से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपके मन में एक साथ बहुत सारे काम होंगे जिन्हें पूरा करना आपके लिए जरूरी होगा। इनकम में भी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा। आपके परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा।

कुंभ
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। आपके बातों से लोग प्रभावित होंगे। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपको नये रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आज कोई बड़ा फैसला लेंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जायेंगे । आज पुरे दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आप लोगों को अपनी बातें समझने में सफल होंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है।

Next Story