Begin typing your search above and press return to search.

गुजरात में कुछ घंटे बाद लेंगे नए CM भूपेन्द्र पटेल शपथ.. अमित शाह रहेंगे मौजुद..गुजरात के आडवाणी साबित हुए नितिन पटेल बोले – *”कोई जगह मिले ना मिले, वो बड़ी बात नहीं है, लोगों का प्रेम और सम्मान मिले वो बड़ी बात है”

गुजरात में कुछ घंटे बाद लेंगे नए CM भूपेन्द्र पटेल शपथ.. अमित शाह रहेंगे मौजुद..गुजरात के आडवाणी साबित हुए नितिन पटेल बोले – *”कोई जगह मिले ना मिले, वो बड़ी बात नहीं है, लोगों का प्रेम और सम्मान मिले वो बड़ी बात है”
X
By NPG News

गांधीनगर,13 सितंबर 2021। गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल कुछ घंटों बाद शपथ ग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने भूपेन्द्र पटेल के नाम पर मुहर लगाकर फिर चौंकाया है। भूपेन्द्र पटेल पहली बार के विधायक हैं और वे आनंदीबेन के बेहद करीबी और विश्वासपात्र माने जाते हैं। वे पाटीदार समुदाय से आते हैं और उसी लो प्रोफ़ाइल वर्क स्टाइल की वजह से जाने जाते हैं जैसे कि विजय रुपाणी थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ ही देर में गुजरात पहुँच रहे हैं और संभावना है कि वे शपथ ग्रहण समारोह में मौजुद रहेंगे।
इधर गुजरात के आडवाणी साबित हुए नितिन पटेल ने बेहद सधे शब्दों में प्रतिक्रिया दी है। उनकी प्रतिक्रिया इतनी सधी हुई है कि नाराज़गी के लाल धागे खोजना थोडा मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं है. उप मुख्यमंत्री रहे नितिन पटेल ने कहा है
*”नए मुख्यमंत्री नहीं चुने जाने पर मैं बिल्कुल नाराज़ नहीं हूं। मैं 18 साल से जन संघ से लेकर आज तक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और रहूंगा..कोई जगह मिले या नहीं, बो बड़ी बात नहीं है लोगों का प्रेम और सम्मान मिले वही बड़ी बात है”*
मोदी के दिल्ली रवानगी के वक्त से मुख्यमंत्री बनने के दावेदार रहे नितिन पटेल को आनंदीबेन की विदाई के वक्त मुख्यमंत्री मान ही लिया गया था लेकिन तब विजय रुपाणी आ गए, इस बार फिर वे दौड़ में आगे माने जा रहे थे, जातिवार समुच्चय उनके दावेदारी को मज़बूती दे रहा था, लेकिन अब उसी जाति समुदाय से भूपेन्द्र पटेल को मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री बना दिया है, और अब नितिन पटेल के पास अगर खोने को कुछ नहीं है तो फ़िलहाल पाने को भी कुछ नहीं है।
मीडिया से बात करते हुए गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा –
*”केंद्रीय मंत्री अमित शाह कुछ देर में गुजरात आ रहे हैं, मैं उन्हें लेने हवाईअड्डे पर जाउंगा”*

Next Story