Begin typing your search above and press return to search.

डॉ रमन सिंह के बाद संगठन मंत्री पवन साय भी क्वारनटाईन हुए….. भाजपा कार्यकारिणी पर करना पड़ सकता है थोड़ा इंतजार

डॉ रमन सिंह के बाद संगठन मंत्री पवन साय भी क्वारनटाईन हुए….. भाजपा कार्यकारिणी पर करना पड़ सकता है थोड़ा इंतजार
X
By NPG News

रायपुर,22 सितंबर 2020। दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने संकेत दिए थे कि बहुप्रतिक्षित कार्यकारिणी जल्द जारी होगी। संकेत दिए गए थे कि यह कार्यकारिणी अपेक्षाकृत नए चेहरों के साथ नुमाया होगी।
पर फिलहाल इस सूची को लेकर थोड़ा इंतज़ार और करना पड़ सकता है। हालाँकि यह इंतज़ार ज्यादा लंबा नहीं होगा। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कोरोना संक्रमित हैं, संगेठन मंत्री पवन साय भी सतर्कता की वजह से क्वारनटाईन हैं। ज़ाहिर इन दोनों की उपस्थिति में ही कार्यकारिणी घोषित होनी है, जो फ़िलहाल थोड़ा मुश्किल है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने NPG से कहा

“ कार्यकारिणी की जानकारी बहुत जल्द आप सब को मिल जाएगी, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की संयुक्त उपस्थिति का संयोग बनते ही सूची जारी कर दी जाएगी, मुझे लगता है सप्ताह भर का समय पर्याप्त है”

ये वीडियो भी देखें….

Next Story