Begin typing your search above and press return to search.

‘डांसिंग गर्ल’ के बाद अब मंदिर परिसर में लड़की ने किया अश्लील डांस… मचा बवाल, हिंदूवादी संगठनों ने जताई आपत्ति

‘डांसिंग गर्ल’ के बाद अब मंदिर परिसर में लड़की ने किया अश्लील डांस… मचा बवाल, हिंदूवादी संगठनों ने जताई आपत्ति
X
By NPG News

भोपाल 27 सितम्बर 2021. मध्य प्रदेश के इंदौर में डांसिंग गर्ल का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि छतरपुर के एक मंदिर में बॉलीवुड गानों पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। मध्यप्रदेश के इंदौर में डांसिंग गर्ल का वीडियो वायरल होने के बाद छतरपुर से एक और वीडियो सामने आया है। हालांकि, इस वीडियो में युवती सड़क के बजाए मंदिर के गेट के सामने डांस करती हुई दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इसके विरोध में बजरंग दल उतर आया है। बजरंग दल का कहना है कि हिंदू संस्कृति को बदनाम करने वाले लोगों को समाज में रहने का अधिकार नहीं है।

बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाली लड़की का नाम आरती साहू है. वह यूट्यूब वीडियो इंफ्लूएंसर है. उसने ये वीडियो जनराय टोरिया मंदिर में बनाया है. आरती सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती है और इसके यूट्यूब पर 25 लाख फॉलोअर्स हैं. अब इस वीडियो पर जमकर बवाल मचा हुआ है. हिंदूवादी संगठन प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं.

जनराय टोरिया मंदिर के महंत भगवान दास का कहना है कि वे इसका लड़की के वीडियो बनाने का विरोध करते हैं. इस तरह के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. हालांकि, जिस वक्त वीडियो बना उस वक्त वे मंदिर में नहीं थे. वे सागर गए हुए थे. उन्होंने कहा कि मंदिरों को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी जरूरी है.

वीडियो सामने आने के बाद बजरंग दल ने भी इस वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई है. संगठन के जिला सह-संयोजक सौरभ खरे ने कहा है कि हिंदू धर्म में मंदिरों के सामने डांस करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह संस्कृति के खिलाफ है. बजरंग दल की दुर्गा वाहनी ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी है. इधर, आरती ने कहा है कि अगर मेरी वजह से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंती है तो मैं माफी मांगती हूं.

Next Story