Begin typing your search above and press return to search.

आखिर सुशांत सिंह ने रिया चक्रवर्ती के साथ शेयर की फोटो क्यों कर दी थी डिलीट…

आखिर सुशांत सिंह ने रिया चक्रवर्ती के साथ शेयर की फोटो क्यों कर दी थी डिलीट…
X
By NPG News

मुंबई 23 जून 2020. सुशांत की अचानक मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। मुंबई पुलिस केस की छानबीन कर रही है। दोस्त, परिवार, करीबी रिश्तेदार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड से पूछताछ जारी है। सभी के बयान दर्ज हो रहे हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने 9-10 घंटे तक पूछताछ की, लेकिन कुछ शक करने वाली चीज हाथ नहीं लगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया और सुशांत नवंबर में शादी करने वाले थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी-भी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन इनके साथ में सोशल मीडिया पोस्ट ने साफ कर दिया था कि ये दोनों डेट कर रहे हैं। साल 2019 में सुशांत ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप फोटो शेयर की थी। इसमें रिया को भी उनके साथ देखा जा सकता है। सुशांत ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि यादगार पल। लेकिन बाद में सुशांत ने यह फोटो डिलीट कर दी।

सुशांत द्वारा शेयर की इस फोटो को रिया ने रीपोस्ट किया था। और वह अभी-भी उनकी टाइमलाइन पर मौजूद है। रिया ने लिखा था खुशी वह भी इतनी खूबसूरत, रिएलिटी ही रियल होती है।

Next Story