Begin typing your search above and press return to search.

अरसे बाद भाजपा के सभी दिग्गज नेता एक साथ प्रेस कांफ्रेंस में आये नजर….. वर्चुअल रैली और जनसंवाद के जरिये केंद्र की उपलब्धि और प्रदेश सरकार की विफलता को लाखों लोगों तक पहुंचाने का बनाया लक्ष्य….कल शिवराज सिंह चौहान भी करेंगे संबोधित

अरसे बाद भाजपा के सभी दिग्गज नेता एक साथ प्रेस कांफ्रेंस में आये नजर….. वर्चुअल रैली और जनसंवाद के जरिये केंद्र की उपलब्धि और प्रदेश सरकार की विफलता को लाखों लोगों तक पहुंचाने का बनाया लक्ष्य….कल शिवराज सिंह चौहान भी करेंगे संबोधित
X
By NPG News

रायपुर 27 जून 2020।...कोरोना संकट के दौर में भाजपा भले ही सड़क पर उतरकर अपनी सक्रियता ना दिखा रही हो… लेकिन वर्चुअल रैली व जनसंवाद कार्यक्रमों का सिलसिला तेज कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास जरूर कर रही है। उसी कड़ी में कल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऑनलाइन जनसंवाद रैली करेंगे। आज छत्तीसगढ़ भाजपा के शीर्ष नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, सहित कई शीर्ष नेताओं की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा शासित केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की गयी। अरसे बाद ये मौका था जब भाजपा के शीर्ष नेता एक साथ इस तरह से प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे। हालांकि इस दौरान मीडिया ने शीर्ष नेताओं की मौजूदगी वाले इस प्रेस कांफ्रेंस पर सवाल पूछा तो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुस्कुराते हुए बस इतना ही कहा…जब साथ नहीं होते हैं तो कांग्रेस को तकलीफ होती है…और जब साथ है तो तकलीफ हो रही है।

इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का एक साल का कार्यकाल बेहद शानदार रहा है। फिर चाहे बात जम्मू-कश्मीर को धारा 370 से मुक्त करने की बात हो या फिर राममंदिर बनने की बात..सभी जगहों पर ऐतिहासिक कदम मोदी सरकार ने उठाया है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी मोदी सरकार की उपलब्धियों को लाखों लोगों तक पहुंचाने का काम भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं। वहीं जनसंवाद कार्यक्रम और वर्चुअल रैली के जरिये भी केंद्र की उपलब्धि और प्रदेश सरकार की विफलता लोगों तक बीजेपी पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने लोकलुभावने वादे कर सरकार में आ तो गयी, लेकिन उनमें से एक भी वादे को उन्होंने पूरा नहीं किया।

साय ने दावा किया है लगातार वर्चुअल रैली और जनसंवाद के कार्यक्रम में ना सिर्फ कार्यकर्ता बल्कि आमलोग भी जुड़ रहे हैं। कल दोपहर बाद 12.30 बजे होने वाले यू-ट्यूब चैनल के जरिये शिवराज सिंह चौहान के जन संवाद में भी लाखों लोगों के जुड़ने की उम्मीद प्रदेश अध्यक्ष ने लगाये हैं।

Next Story