Begin typing your search above and press return to search.

CG-कॉलेजों में एडमिशन की तारीख बढ़ी: कुलपति के विशेष अनुमति से अब इस तारीख तक महाविद्यालयों में लिया जा सकेगा दाखिला, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

CG-कॉलेजों में एडमिशन की तारीख बढ़ी: कुलपति के विशेष अनुमति से अब इस तारीख तक महाविद्यालयों में लिया जा सकेगा दाखिला, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
X
By NPG News

रायपुर, 1 अक्टूबर 2021। कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। इस संबंध में मंत्रालय के अवर सचिव ने उच्च शिक्षा आयुक्त को लेटर भेज दिया है।
ज्ञातव्य है, पिछले बार सरकार ने कुलपति की विशेष अनुमति से 30 सितंबर तक एडमिशन का डेट बढ़ाया था। इसको अब 9 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। कुलपति की अनुमति से अब 9 तारीख तक कॉलेजों में एडमिशन हो सकेगा। आदेश में लिखा है एक सितंबर के आदेश के तहत दाखिले की अंतिम तारीख 30 सितंबर तक मुकर्रर की गई थी। अब कॉलेजों में सीट खाली रहने की स्थिति में कुलपति के परमिशन से 9 अक्टूबर तक एडमिशन लिया जा सकेगा।

Next Story