Begin typing your search above and press return to search.

प्रशासन फेल हुआ कवर्धा मेंः डीजीपी डीएम अवस्थी, खुफिया चीफ कवर्धा पहुंचे, लाठी चार्ज के बाद स्थिति काबू में, कर्फ्यू के साये में शहर, गिरफ्तारियां तेज

प्रशासन फेल हुआ कवर्धा मेंः डीजीपी डीएम अवस्थी, खुफिया चीफ कवर्धा पहुंचे, लाठी चार्ज के बाद स्थिति काबू में, कर्फ्यू के साये में शहर, गिरफ्तारियां तेज
X
By NPG News

रायपुर, कवर्धा, 5 अक्टूबर 2021। रविवार को दो पक्षों में हुआ विवाद आज तीसरे दिन इस कदर सुलग गया कि पुलिस को स्थिति को कंट्रोल करने के लिए लाठी चार्ज करनी पड़ गई। पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारियां की है। धड़पकड़ अभी भी चल रही है।

डीजीपी डीएम अवस्थी और खुफिया चीफ डॉ0 आनंद छाबड़ा भी दोपहर से कवर्धा में हैं। आसपास के जिले से बड़ी संख्या में फोर्स कवर्धा भेजी गई है।

इस विवाद में कवर्धा जिला प्रशासन पर सवाल उठ रहा कि इतना छोटा शहर होने के बाद भी अधिकारी स्थिति को नियंत्रित नहीं कर सकें। कवर्धा पहले से संवेदनशील जिला माना जाता है। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने इतना हल्के में लेते हुए विवाद को बेकाबू होने दिया।

जिला प्रशासन ने धारा 144 में रैली निकालने की इजाजत कैसे दे दी, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। निषेधाज्ञा लागू होने के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग आज कवर्धा पहुंच गए। मगर पुलिस ने उन्हें रोकने की जरूरत नहीं समझी।
कवर्धा प्रशासन को यूपी से सबक लेनी चाहिए….वहां प्रशासन इतना चौकस है कि मुख्यमंत्री को लखनउ एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। और कवर्धा में स्थिति यह है कि रैली निकालने की अनुमति मिल गई।

Next Story