Begin typing your search above and press return to search.

आदित्य नारायण बोले- करोड़ से कहीं ज्यादा है घर की असल कीमत….मीडिया ने मेरी ताकत कम….

आदित्य नारायण बोले- करोड़ से कहीं ज्यादा है घर की असल कीमत….मीडिया ने मेरी ताकत कम….
X
By NPG News

मुंबई 9 दिसंबर 2020। सिंगर आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी रचाने के बाद नया 5 बीएचके (5BHK) लग्जरी अपॉर्टमेंट खरीदा है। इंडियन आइडल-13 के होस्ट आदित्य संग पत्नी श्वेता संग अपने नए फ्लैट में शिफ्ट होंगे। आदित्य ने एक ताजा इंटरव्यू में अपने नए फ्लैट की असल कीमत भी बताई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया में उनके घर की कीमत को कम आंका गया है। बता देंं कि हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि आदित्य ने श्वेता के लिए लग्जरी अपार्टमेंट के लिए 4 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में आदित्य ने कहा कि उनके घर की कीमत 4 करोड़ रुपए नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हा हा, बहुत कम? मार्केट प्राइज कम लिख दी। इसकी असल कीमत 10.5 करोड़ रुपए है। मैं तब से काम कर रहा हूं जब मैं छोटा था।’ उन्होंने आगे कहा, ‘टेलीविजन से मुझे काफी पैसा मिला है।’

Next Story