एक्ट्रेस की मौत : कोरोना से स्वस्थ्य होने के बाद भी बिगड़ी तबीयत…..35 साल की उम्र में हुआ अस्पताल में निधन… मुख्यमंत्री ने भी जताया शोक

तिरुवंतपुरम 10 अगस्त 2021। लोकप्रिय मलयालम फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री सरन्या शशी का सोमवार को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण उन्हें कई प्रकार की समस्या हो गई थी. वह 35 वर्ष की थी. बताया जा रहा है कि वह कई सालों से ब्रेन ट्यूमर से भी पीड़ित थीं. जिसकी कई बार सर्जरी भी की गई थी.बताया जा रहा है कि सरन्या को मई में कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि कुछ सप्ताह बाद उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन निमोनिया और सांस की अन्य समस्याओं के कारण उन्हें अस्पताल में रहना पड़ा. पिछले कुछ हफ्तों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.
अभिनेत्री सरन्या शसी 35 साल की थीं और वह कन्नूर की रहने वाली थीं. एक्ट्रेस को अपने छोटे से करियर में अपार सफलता मिली थी. सरन्या ने छोटे पर्दे से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी. बाद में सुपरस्टार मोहनलाल और अन्य के साथ मलयालम फिल्मों में भी अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी थी.सरन्या के निधन से हर किसी को झटका लगा है. अब एक ओर जहां उनके फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी शोक व्यक्त किया है.
