Begin typing your search above and press return to search.

एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के चाचा से लूट, चाकू की नोक पर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम… बहन ने ट्वीट कर सीएम से मांगी मदद

एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के चाचा से लूट, चाकू की नोक पर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम… बहन ने ट्वीट कर सीएम से मांगी मदद
X
By NPG News

नईदिल्ली 6 मई 2020. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के चाचा के साथ दिल्ली में लूटपाट की घटना हुई है. इसकी जानकारी उनकी चचेरी बहन मीरा चोपड़ा ने अपने एक ट्वीट में दी। अपने ट्वीट में मीरा चोपड़ा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए उनसे कई सवाल किया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस समय अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ रह रही हैं।

मीरा ने ट्विटर पर दिल्ली पुलिस और अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा, “दिल्ली पुलिस मेरे पिता आज पुलिस कॉलोनी में टहल रहे थे। 2 लोग स्कूटर पर आए, उन्हें चाकू दिखाया और उनका फोन छीन लिया। क्या यही सुरक्षित दिल्ली की आप बात करते हैं?” अपने इस ट्वीट में मीरा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी टैग किया है। एक अन्य ट्वीट में, उन्होंने रजिस्टर्ड FIR से जुडी जानकारी दी है, ‘Fir no: NWD-MT-000568 पीसीआर पुलिस लाइन, मॉडल टाउन के पास प्रिंस रोड। मैं आपको मैसेज या फिर ईमेल में कॉन्टेक्ट नंबर भेज सकती हूं।”

मीरा के इस ट्वीट के बाद दिल्ली पुलिस ने रिट्वीट करते हुए उनसे घटना की पूरा जानकारी मांगी है। दिल्ली पुलिस ने लिखा, “कृपया हमें अपना फोन नंबर दें और बताएं कि ये कौनसी पुलिस कॉलोनी की घटना है।” इसके बाद मीरा चोपड़ा ने दिल्ली पुलिस द्वारा की गई मदद के लिए उनका धन्यवाद करते हुए भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिका, ” डीसीपी नार्थ दिल्ली आपकी तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद इस बात पर गर्व होता है कि हम अपनी पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा सुरक्षा में हैं। क्या छीन लिया गया ये इस बारे में नहीं है, जबकि हमारे बुजुर्गों की रक्षा महत्वपूर्ण है। सम्मान दिल्ली पुलिस।

मीरा चोपड़ा ने बाद में त्वरित कार्रवाई करने के लिए उत्तरी दिल्ली के डीसीपी को धन्यवाद दिया. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की चचेरी बहन ने फिल्म ‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। बाद में उन्हें ‘1920 लंदन’ और ‘धारा 375’ जैसी फिल्मों में देखा गया था। वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वो आखिरी बार ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर, एक्ट्रेस जायरा वसीमऔर एक्टर रोहित शराफ अहम भूमिका में दिखाई दिये थे।

Next Story