Begin typing your search above and press return to search.

एक्ट्रेस पायल रोहतगी मुसीबत में फंसी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के खिलाफ FIR दर्ज करवाया गया

एक्ट्रेस पायल रोहतगी मुसीबत में फंसी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के खिलाफ FIR दर्ज करवाया गया
X
By NPG News

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) अक्सर अपनी बातों को लेकर विवादों में घिर जाती हैं. अब एक बार फिर से एक्ट्रेस मुसीबत में फंस गई है. पायल ने अपने एक वीडियो में पंडित जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है. जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है. पायल रोहतगी के खिलाफ पुणे कांग्रेस कमेटी की जनरल सेक्रेटरी संगीता तिवारी ने मामला दर्ज कराया है. पायल कई बार अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं. इस बार अपने वीडियो की वजह से उनपर केस दर्ज हो गया. एएनआई के मुताबिक, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर पुणे में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है
B'Day spl: एक्ट्रैस पायल रोहतगी का ग्लैमरस अंदाज, देखें हॉट तस्वीरें happy birthday payal rohatgi bollywood Tadka
कई बार ट्विटर अकाउंट हो चुका है सस्पेंड
पायल के खिलाफ 153 (ए), 500, आईपीसी की धारा 505 (2) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं, कई बार अपने बड़बोलेपन के कारण पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो चुका है. पिछले साल जब उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ था, तब उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अपनी पूरी भड़ास निकाली थी. उन्होंने वीडियो में कहा था कि, बिना बताए ही उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था.
Birthday Special: Payal Rohatgi Turn 34, See Her Bold, Sexy, Hot And Sensational Photos | बर्थडे स्पेशल: 34 की हुईं पायल रोहतगी, इन तस्वीरों में उनकी दिलकश अदाएं | Lokmat News Hindi
गिरफ्तार भी हो चुकी हैं पायल रोहतगी
पायल रोहतगी ने केरल में गौवंश के हत्या पर जब सवाल उठाया था, तब वो पहली बार चर्चा में आई थी. एक्ट्रेस ने ‘ये क्या हो गया’ फिल्म से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था. बता दें कि 2019 को नेहरू-गांधी परिवार पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में जमानत मिल गई थी.

Next Story