एक्ट्रेस ने आत्महत्या की : बिग बॉस फेम रही एक्ट्रेस अपने कमरे में फांसी पर झूलती मिली…..पुलिस टीम पहुंची मौके पर….आज दोपहर बरामद हुआ शव

मुंबई 25 जनवरी 2021। एक्ट्रेस जयश्री रमय्या ने खुदकुशी कर ली है। इंटरटेनमेंट जगत से बुरी खबरों के आने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। बिग बॉस फेम रह चुकी जयश्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आज दोपहर को अपने कमरे में मृत पायी गयी है। कन्नड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम जयश्री पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी।
एक्ट्रेस काफी समय से डिप्रेशन का शिकार थीं और बेंगलुरु में उनका इलाज भी चल रहा था. जयश्री रमैया बिग बॉस सीजन 3 की कंटेस्टेंट थीं. साल 2020 से ही वे काफी परेशानियों का सामना कर रही थीं. साल 2020 में सोशल मीडिया पर उन्होंने इसका संकेत भी दिया था कि वे मानसिक रूप से ठीक महसूस नहीं कर रही हैं.
बता दें कि पिछले साल जयश्री रमैया ने फेसबुक पोस्ट के जरिए डिप्रेशन की जानकारी दी थी. उन्होंने साल 2020 में सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वे डिप्रेशन और इस संसार को क्विट कर रही हैं. इसके बाद से उनके फैन्स और शुभ चिंतक काफी चिंतित हो गए थे. बाद में उन्होंने लोगों की तसल्ली के लिए लिखा था कि मैं एकदम ठीक हूं और महफूज हूं. सभी को मेरा प्यार. इसके बाद उनके फैन्स को थोड़ी राहत मिली थीं. मगर फैन्स को क्या पता था कि ये राहत बस थोड़े से समय के लिए ही थी. जानकारी के मुताबिक जयश्री जिंदगी से जंग हार गईं और उन्होंने जीवन से तंग आकर सुसाइड करने का निर्णय लिया.
