Begin typing your search above and press return to search.

एक्ट्रेस सांसद नुसरत जहां बनीं मां अस्पताल में हुई भर्ती, डिलीवरी से पहले फोटो शेयर कर लिखी ये बात……दिया बेटे को जन्म

एक्ट्रेस सांसद नुसरत जहां बनीं मां अस्पताल में हुई भर्ती, डिलीवरी से पहले फोटो शेयर कर लिखी ये बात……दिया बेटे को जन्म
X
By NPG News

मुंबई 26 अगस्त 2021I TMC की सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. नुसरत जहां को 25 अगस्त की रात कोलकाता के Neotia अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक्टर यश दासगुप्ता नुसरत को अस्पताल लेकर आए थे.बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता नुसरत जहां को अस्पताल लेकर आए थे. यश और नुसरत के अफेयर की खबरें हैं.
रेड गाउन में हॉट अंदाज में नजर आईं सांसद नुसरत जहां, देखिए खुबसुरत PHOTOS
नुसरत जहां ने शेयर की डिलीवरी से पहले फोटो
डिलीवरी से पहले नुसरत जहां ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर किया है. नुसरत ने अपनी फोटो साझा की है. कैप्शन में लिखा- Faith Over Fear #positivity #morningvibes. नुसरत जहां के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो नजर आ रहा है. नुसरत जहां की ये नो मेकअप फोटो फैंस के बीच छाई हुई है. इससे पहले 25 अगस्त को नुसरत जहां कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में स्थित अस्पताल में चेकअप कराने के लिए गई थीं. अब नुसरत को एडिमट कर लिया गया है. वे किसी भी वक्त मां बन सकती हैं. नुसरत जहां की डिलीवरी डेट अगस्त के आखिर और सितंबर की शुरुआत में बताई गई है. फैंस नुसरत जहां की तरफ से गुडन्यूज सुनने का इंतजार कर रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Nusrat (@nusratchirps)


विवादों में रही नुसरत जहां की शादी
नुसरत जहां पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर विवादों में रही थीं. नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन से 2019 में टर्की के बोडरम में शादी की थी. दोनों की ये डेस्टिनेशन वेडिंग थी. मगर कुछ महीनों बाद ही उनके रिश्ते में खटास आने लगी और वे दोनों अलग अलग रहने लगे. नुसरत जहां ने निखिल संग अपनी शादी को अमान्य बताया है. इसे लेकर नुसरत को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था. नुसरत पर शादी जैसे पवित्रव गठबंधन का मजाक उड़ाने का आरोप लगा था

Next Story