एक्टर की मौत: मशहूर अभिनेता आनंद कन्नन का निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…..वेंकट प्रभु ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया

मुंबई 17 अगस्त 2021I मशहूर तमिल अभिनेता और वीडियो जॉकी आनंद कन्नन (Anandha Kannan) का 48 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कन्नन पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
निर्देशक ने दी जानकारी……….
आनंद के करीबी दोस्त और निर्देशक वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। अभिनेता की तस्वीर शेयर करते हुए वेंकट ने लिखा- ‘एक बेहतरीन दोस्त, एक बेहतरीन इंसान अब नहीं रहा। #RIPAnandaKannan, मेरी गहरी संवेदनाएं।‘
A great friend a great human is no more!! #RIPanandakannan my deepest condolences pic.twitter.com/6MtEQGcF8q
— venkat prabhu (@vp_offl) August 16, 2021
फैंस और सितारों ने जताया शोक………
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के साथ उनके फैंस ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Waking up to see this🥺. Gone too soon man. One of the trendsetter & one of the few anchors who will be remembered forever. #RIPanandakannan https://t.co/ZLLAwJ3Xih
— Archana A (@Archana12428125) August 17, 2021
Really shocking 🥺🥺🥺
RIP Brother..😞💔
May god give the strength to your family & friends to bear the loss..#RIPanandakannan pic.twitter.com/vEfOzQRcMY— ❣️🌹ΑИGЄℓ МΑЯУΑМ🌹❣️ ᴹᵃˢᵗᵉʳ😎🔥 (@iamMaryamRosy) August 17, 2021
One of d fav anchors of 90’s kids. Sad to hear this 💔
May Ur soul rest in peace 🙏#RIPAnandaKannan pic.twitter.com/JEBl7ppcvZ— 🔰Delta Vijay🔰 (@vj_delta) August 17, 2021
होस्ट के रूप में हुए मशहूर………
आनंद ने 90 के दशक में कई लोकप्रिय तमिल शो होस्ट किए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सिंगापुर वसंतम टीवी से एक्टर और होस्ट के तौर पर की थी। इसके बाद वह चेन्नई पहुंचे और सन म्यूजिक के साथ वीडियो जॉकी के तौर पर काम करने लगे। वह उस वक्त के पॉपुलर वीजे रहे हैं।
