Begin typing your search above and press return to search.

एक्टर विद्युत जामवाल ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाई , ‘कमांडो स्टाइल’ में था प्रपोजल

एक्टर विद्युत जामवाल ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाई , ‘कमांडो स्टाइल’ में था प्रपोजल
X
By NPG News

मुंबई 13 सितम्बर 2021I बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) ने सगाई कर ली है. एक्टर ने सोमवार को नंदिता के साथ इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सी तसवीर शेयर कर सगाई की खबरों को कंफर्म किया. विद्युत ने नंदिता के साथ दो तस्वीरें शेयर की है. पहली तसवीर में वो एक दीवार पर चढ़ते हुए, हार्नेस से बंधे हुए और एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं.
वहीं दूसरी तसवीर में नंदिता और विद्युत ताजमहल के सामने एकदूजे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्या यह कमांडो तरीके से हुआ. 01/09/21.” सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाई देते नजर आ रहे हैं.


नंदिता ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “उसे अब और लटकाए नहीं रख सकी… कहा हां !!1-9-21.” उन्होंने एक तीसरी तसवीर भी शेयर की है जिसमें ये कपल एक पूल के बगल में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि, विद्युत और नंदिता 1 सितंबर को आगरा में थे, तभी उनकी कुछ तसवीरें सामने आई थी और कयास लगाये जाने लगे कि दोनों ने सगाई कर ली है. एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी कपल को बधाई देते हुए एक फोटो को रीपोस्ट किया थाVidyut Jammwal proposed to his girlfriend in front of Taj Mahal, people went crazy after seeing the style | The Indian Nationविद्युत और नंदिता अक्सर एकदूसरे के साथ तसवीरें शेयर करते रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया था. उन्होंने जनवरी में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी. जुलाई में, नंदिता ने अपने पेज पर उनकी तसवीर शेयर करते हुए उनके आगामी प्रोजेक्ट के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं थी. एक्टर ने रिप्लाई करते हुए “धन्यवाद नंदी बेबी” कहा था.पिछले साल विद्युत ने अभिनेता और फाइटर माइकल जय व्हाइट से बात करते हुए किसी को डेट करने का इशारा दिया था.उन्होंने कहा था, “मैंने अभी इस लड़की को देखना शुरू किया है. वैसे, आप (माइकल) पहले शख्स हैं जिनसे मैं यह कह रहा हूं. मैंने अभी किसी को देखना शुरू किया है. मैं इस लड़की को पसंद करता हूं.”

Next Story