एक्टर को कोरोना: रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली के बाद अब इस एक्टर को हुआ कोरोना, खुद को किया कोरेंटाइन, शूटिंग पर लगी रोक

मुंबई 12 मार्च 2021. महाराष्ट्र और खासतौर से मुंबई में कोरोना संक्रमण में आई तेजी ने इस बार फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लोगों को भी अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद उनकी फिल्म ‘डिस्पैच’ की शूटिंग रोक दी गई है।
अभिनेता की टीम की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ‘डायरेक्टर के कोविड 19 का शिकार होने के बाद मनोज बाजपेयी ने भी अपना टेस्ट करवाया था, उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है. फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है. फिलहाल एक्टर की तबीयत ठीक है, उन्होंने घर पर ही खुद को क्वारंटाइन कर कर लिया है और पूरी सावधानी बरत रहे हैं.
आपको बता दें कि हाल ही में नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि उनके बेटे और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं. रणबीर के अलावा फिल्म डायेरक्टर संजय लीला भंसाली भी कोविड 19 का शिकार हो गए हैं.
