Begin typing your search above and press return to search.

एक्टर की मौत, कई हिंदी फिल्मों में भी किया था अभिनय…. कार्डियक अरेस्ट के चलते गंवाई जान

एक्टर की मौत, कई हिंदी फिल्मों में भी किया था अभिनय…. कार्डियक अरेस्ट के चलते गंवाई जान
X
By NPG News

मुंबई 23 अप्रैल 2021. एक बार फिर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने मनोरंजन जगत को एक बार फिर झकझोर दिया है।गुजराती अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन हो गया है। अभिनेता गुजराती फिल्म उद्योग में एक जाना-पहचाना नाम थे और लोकप्रिय वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स में अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार दिल के दौरे (कार्डियक अरेस्ट) के चलते अभिनेता की जान गई है। अपने करियर में उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। इनमें क्या कहना, एक चालिस की लास्ट लोकल, 99, शोर इन द सिटी, यमला पगला दीवाना, बे यार, ए जेंटलमैन और अमेजन प्राइम सीरीज बैंडिश बैंडिट्स जैसी फिल्में शामिल हैं।

अमित मिस्त्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में ‘क्या कहना’ से की थी। इसमें उन्होंने प्रिया के भाई का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बीच-बीच में वे अन्य शोज भी करते रहे। साल 2007 में ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’, 2009 में ’99’, 2010 में ‘शोर इन द सिटी’, 2011 में ‘यमला पगला दीवाना’, 2012 में ‘गली-गली चोर है’, 2014 में ‘बे यार’, 2017 में ‘ए जेंटलमैन’ और 2021 में ‘भूत पुलिस’ में नजर आए।

अमित गुजरात के मंझे हुए अभिनेताओं में से थे। उन्होंने थियेटर में भी काम किया था। इसलिए अभिनय कौशल की परख और संपन्नता उनके अंदर बखूबी थी। अपने अभनिय करियर में उन्होंने कई टेलीविजन कार्यक्रम और फिल्में कीं। दिलीप जोशी के साथ भी उनके काम को याद किया जाता है।

वे गुजराती फिल्मों और गुजराती रंगमंच की दुनिया के भी बेहद लोकप्रिय अभिनेता थे, जो क्षेत्रीय भाषा में भी ढेरों काम कर चुके थे। बताया जा रहा है कि अमित को आज अपने घर में दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वे अपनी बुजुर्ग मां के साथ मुंबई के पश्चिमी अंधेरी स्थित जुहू गल्ली इलाके में रहते थे।

Next Story