Begin typing your search above and press return to search.

एक्टर गिरफ्तार: ‘नागिन 3’ फेम अभिनेता पर नाबालिग से रेप और छेड़छाड़ का आरोप…शिकायत के बाद पुलिस ने पकड़ा…

एक्टर गिरफ्तार: ‘नागिन 3’ फेम अभिनेता पर नाबालिग से रेप और छेड़छाड़ का आरोप…शिकायत के बाद पुलिस ने पकड़ा…
X
By NPG News

मुंबई 5 जून 2021। ‘नागिन 3’ फेम टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी पर गंभीर आरोप लगे हैं। नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई के मलाड स्थित मलवानी पुलिस ने पर्ल को बीते शुक्रवार (चार अप्रैल) को गिरफ्तार किया। पर्ल सहित छह लोगों पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक, पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर आरोपियों ने बार-बार उसके साथ ऐसा किया। पुलिस सभी छह लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता और उसके परिवार ने मलवानी पुलिस थान में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बारे में पुलिस ने कहा कि ‘यह घटना पुरानी है।

View this post on Instagram

A post shared by Pearl V Puri (@pearlvpuri)


लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद आईपीसी की धारा 376 और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।‘31 वर्षीय पर्ल टीवी का जाना-पहचानना चेहरा हैं। उन्होंने सीरियल ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘फिर भी दिल ना माने… बदतमीज दिल’, ‘बेपनाह प्यार’, ‘छोटी सरदारनी’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ में काम किया था।

Next Story