Begin typing your search above and press return to search.

रेप का आरोपी वैज्ञानिक निकला कोरोना पाॅजिटिव, थाना हुआ सील…. अब प्लेन के यात्रियों पर भी मंडराया संक्रमण का खतरा, जानिए क्या है वजह

रेप का आरोपी वैज्ञानिक निकला कोरोना पाॅजिटिव, थाना हुआ सील…. अब प्लेन के यात्रियों पर भी मंडराया संक्रमण का खतरा, जानिए क्या है वजह
X
By NPG News

बिलासपुर 6 जुलाई 2020। दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आरोपी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। आरोपी की रिपोर्ट आने के बाद से ही जेल और थाने में हडकंप मच गया है। वहीं पुलिस के एक अधिकारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को कोरेंटाईन पर भेज दिया गया है। साथ ही थाना सिविल लाईन को सील कर सेनेटाईज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले पीड़िता ने थाना सिविल लाइन में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी थी। लिखित शिकायत के बाद आरोपी की खोज शुरू की, इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बिलासपुर से फरार होकर कर्नाटक के मैसूर में छिपा हुआ है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर प्लेन से बिलासपुर लाया गया और उसकी कोरोना जांच करायी गयी थी। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था। जेल शिफ्ट होने के बाद आरोपी की रिपोर्ट अब पाॅजिटिव आयी है। आरोपी बार्क में वैज्ञानिक है।

हालांकि पता ये चला हैं कि जेल के जिस बैरक में आरोपी को रखा गया था वहां पर आरोपी अकेले ही था। फिलहाल आरोपी के संपर्क में आने वाले सभी पुलिसकर्मियों को कोरेंटाईन कर दिया गया है। वहीं सिविल लाईन थाने को सील कर सारे कामकाज को तारबाहर थाने शिफ्ट कर दिया गया है।

Next Story