Begin typing your search above and press return to search.

दुष्कर्म के आरोपी नित्यानंद ने लांच किया ‘रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा’…खुद की करेंसी भी की जारी….

दुष्कर्म के आरोपी नित्यानंद ने लांच किया ‘रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा’…खुद की करेंसी भी की जारी….
X
By NPG News

नईदिल्ली 24 अगस्त 2020. बलात्कार का आरोपी भगोड़ा बाबा नित्यानंद ने गणेश चतुर्थी 2020 के मौके पर अपना खुद का केंद्रीय बैंक ‘रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा’ शुरू किया है। इसके पहले वह कैलासा नाम का एक अलग देश और उसकी कैबिनेट बनाने का भी दावा कर चुका है। वह अपने देश कैलाश का विस्तार करने की बात कही थी अब वह अपना खुद का रिजर्व बैंक बना लिया है। बैंक के साथ ही उसने अपनी करेंसी (मुद्रा) भी जारी की है। इससे पहले नित्यानंद अपना अलग देश कैलासा और उसकी कैबिनेट बनाने का दावा भी कर चुका है। भारतीय एजेंसियां नित्यानंद की तलाश कर रही हैं।

पूर्व में एक वीडियो जारी कर नित्यानंद ने एलान किया था कि वह 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा की करेंसी लॉन्च करेगा। उसने कहा था कि इसे लेकर एक देश के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं। इस वीडियो में उसने कहा था कि बैंक के सभी काम वैध हैं और उसकी आर्थिक नीतियां भी तैयार की जा चुकी हैं।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में खबर आई थी कि नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश ‘कैलासा’ बसा लिया है। जानकारी के मुताबिक उसने इस देश का नाम कैलासा रखा है। वह नेपाल के रास्ते इक्वाडोर भागा था। हालांकि, इन रिपोर्ट्स की कोई पुष्टि नहीं हुई थी।

नित्यानंद कर्नाटक में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में वांछित है। उस पर आरोप है कि वह अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उनसे श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के लिए मजबूर करता था। पुलिस ने इस मामले में उसकी दो अनुयायियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। गुजरात पुलिस ने बीती 21 नवंबर को बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है।

Next Story