Begin typing your search above and press return to search.

53 मामलों के आरोपी बरीः अभियोजन की कमजोरी के कारण अदालतों से बरी हो गए रेंज के 53 मामलो के आरोपी, दोषियों के विरुद्ध अनुशासात्मक कार्यवाही करने हेतु आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश

53 मामलों के आरोपी बरीः अभियोजन की कमजोरी के कारण अदालतों से बरी हो गए रेंज के 53 मामलो के आरोपी, दोषियों के विरुद्ध अनुशासात्मक कार्यवाही करने हेतु आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश
X
By NPG News

बिलासपुर, 5 अक्टूबर 2021। प्रार्थियो द्वारा अदालत में बयान बदलने के चलते रेंज भर के 53 मामलो के आरोपी जिला एवं सत्र न्यायालयों से बरी हो गए हैं। अब रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने अभियोजन पक्ष की कमी के सम्बंध में जिम्मेदारी निर्धारित कर दोषियों के विरुद्ध अनुशासात्मक कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षकों निर्देशित किया हैं। आज रेंज मुख्यालय में पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक आईजी ने ली जिसमें रेंज के सभी एसपी शामिल हुए। बैठक में दोषमुक्ति प्रकरणो की समीक्षा की गई जिसकी समीक्षा हेतु सँयुक्त संचालक अभियोजन बिलासपुर श्रीमती मंगला मिश्रा व उपसंचालक अभियोजन जांजगीर चाम्पा श्री माखन लाल पांडेय भी उपस्थित थे। बैठक में जिला एवं सत्र न्यायालयों द्वारा पारित दोषमुक्त निर्णय के रेंज के कुल उन 53 प्रकरणो की समीक्षा की गई,जिसमे के आरोपी दोषमुक्त हो गए हैं। आईजी द्वारा आरोपी के दोषमुक्त होने के सम्बंध में विवेचना में पाई खामियों के सम्बंध में चर्चा कर विवेचना के स्तर पर सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। मामलो की समीक्षा में पाया गया कि केस के गवाहों के बयान बदलने या प्रार्थी के अदालतों के बाहर समझौता कर बयान बदलने के कारण कई प्रकरणो के आरोपी दोषमुक्त हुए हैं। इसके अलावा आईजी ने विवेचना में अभियोजन पक्ष की कमी के सम्बंध में जिम्मेदारी निर्धारित कर दोषियों के विरुद्ध अनुशासात्मक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया।
आईजी ने महिलाओं व बच्चो सम्बंधित प्रकरणो में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षकों को दिए।आगामी दिनों में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व त्यौहारों के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवम समरसता कायम रखते हुए कानून व्यवस्था बनाने,कम्युनिटी पुलिसिंग के लिये नवाचार करने अनुसूचित जाति जनजाति के लंबित प्रकरणों का निराकरण स्वतः ध्यान दे कर करने,फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम बनाने के अलावा मादक पदार्थो पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा आईजी ने लम्बे समय से पुलिस कार्यालयों, चौकी,थानों में पदस्थ कर्मचारियों को नियमानुसार तब्दील करने व नए कर्मचारी को जिम्मेदारी सौप कर कार्य सीखने का अवसर देने हेतु पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया।
आज की बैठक में रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।

Next Story