Begin typing your search above and press return to search.

About Us–NPG.न्यूज़


NPG News छत्तीसगढ़ का प्रथम डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। इसकी शुरुआत साल 2013 में छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से हुई थी। "आज की खबरों के लिए कल का इंतज़ार क्यों?" इसी सोच के साथ NPG.NEWS ने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखा।

जब डिजिटल न्यूज़ अपने शुरुआती दौर में था, न व्हाट्सऐप जैसा इंस्टेंट सिस्टम था और न ही आज जैसे संसाधन तब NPG.NEWS ने ज़मीनी रिपोर्टिंग, डायरेक्ट सोर्सेज और क्रेडबल न्यूज़रूम के भरोसे अपनी पहचान बनाई। रास्ता आसान नहीं था लेकिन लक्ष्य शुरू से साफ है- तेज़, सटीक और सबसे भरोसेमंद खबरें।

छत्तीसगढ़ से आगे की यात्रा

NPG.NEWS की शुरुआत छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों से हुई लेकिन समय के साथ इसका दायरा बढ़ता चला गया। आज यह प्लेटफॉर्म छत्तीसगढ़ के साथ-साथ भारत के हिंदी भाषी राज्यों की राजनीति, प्रशासन, समाज, शिक्षा, अर्थव्यवस्था, जनहित आदि से जुड़े मुद्दों पर भी लगातार रिपोर्टिंग कर रहा है।

हमारी कोशिश रहती है कि स्थानीय खबरें सिर्फ स्थानीय न रहें और राष्ट्रीय फैसले सिर्फ दिल्ली तक सीमित न दिखें- पाठक यह समझ सके कि किसी फैसले का असर उसके शहर और उसकी ज़िंदगी पर क्या हो रहा है।

हमारी Editorial सोच

NPG.NEWS में पत्रकारिता का एक ही मूल सिद्धांत है- Facts पहले, शोर बाद में। हम Clickbait, सनसनी और अधूरी जानकारी से दूरी बना कर रखते हैं। हर खबर Publish होने से पहले Newsroom-Standard प्रक्रिया से गुजरती है- सोर्सेस की पुष्टि, तथ्यों का सत्यापन और संदर्भ की साफ समझ। साथ ही राय और विश्लेषण को खबर से अलग रखा जाता है और साफ़ तौर पर बताया जाता है ताकि पाठक भ्रमित न हों।

भरोसा, पारदर्शिता और ज़िम्मेदारी

पाठकों का भरोसा हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। इसीलिए हम Official Records, On-Record Statements और Verified Ground Reports को प्राथमिकता देते हैं। अगर किसी खबर में सुधार या अपडेट जरूरी होता है तो उसे खुले तौर पर Correction Note के साथ अपडेट किया जाता है। हमारे लिए ट्रांसपेरेंसी कोई विकल्प नहीं बल्कि नीति है।

फाउंडर एडिटर – Sanjay K. Dixit

NPG.NEWS के संस्थापक संपादक Sanjay K. Dixit को भारतीय पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने NIT Raipur से M.Tech और बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज़्म की पढ़ाई की।

उन्होंने 1993 में पत्रकारिता को पेशा बनाया और देश के कई प्रतिष्ठित अख़बारों, न्यूज़ मैगज़ीन और न्यूज़ चैनलों में काम किया। पिछले 13 साल से वे NPG.NEWS के संपादन और संचालन का नेतृत्व कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी पर केंद्रित उनका साप्ताहिक स्तंभ “तरकश” वर्षों से गंभीर, तथ्यपरक और भरोसेमंद विश्लेषण के लिए जाना जाता है। उनकी Editorial Leadership में NPG.NEWS ने Credibility-First Journalism की पहचान बना रखी है।

Institutional Credibility

NPG.NEWS वर्ष 2022 से DAVP (भारत सरकार) में इम्पैनल्ड है जो इसकी आधिकारिक मान्यता और संस्थागत विश्वसनीयता को दर्शाता है।

NPG Media Group

NPG Media Group द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका “छत्तीसगढ़ पावर गेम” पिछले छह वर्षों से लगातार प्रकाशित हो रही है। यह पत्रिका राज्य की राजनीति और पावर डायनेमिक्स पर केंद्रित एक गंभीर और प्रतिष्ठित प्रकाशन मानी जाती है। डिजिटल विस्तार के तहत NPG.NEWS का YouTube चैनल भी शुरू किया गया है, ताकि खबरें और ज़मीनी रिपोर्टिंग वीडियो के ज़रिये सीधे दर्शकों तक पहुंचे।

Reader-First Newsroom

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का केंद्र पाठक है, एल्गोरिद्म नहीं। इसीलिए हमारी भाषा सरल और स्पष्ट रखी जाती है। Headlines भ्रामक नहीं होते और खबरों की संरचना ऐसी होती है कि उन्हें मोबाइल पर जल्दी पढ़ा भी जा सके और गहराई से समझा भी जा सके।

Independence & Responsibility

NPG.NEWS एक Editorially Independent प्लेटफॉर्म है। हम किसी राजनीतिक दल, कॉर्पोरेट दबाव या हित समूह के लिए काम नहीं करते। हमारी प्रतिबद्धता केवल तथ्यों, जनहित और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति है- बिना डर और बिना पक्षपात के।

हमारा विज़न

NPG.NEWS का लक्ष्य Short-Term वायरल ट्रैफिक नहीं बल्कि Long-Term Reader Trust बनाना है। हम एक ऐसा डिजिटल न्यूज़रूम खड़ा कर रहे हैं जहाँ Accuracy, Clarity और Accountability अपवाद नहीं बल्कि मानक हों।

NPG.NEWS उन पाठकों के लिए है

जो शोर नहीं, भरोसेमंद खबरें चाहते हैं

जो आज की खबर आज समझना चाहते हैं,

कल का इंतज़ार किए बिना।