Begin typing your search above and press return to search.

अभिषेक बच्चन हुए ट्रोल, लिखा- अब किसके भरोसे बैठकर खाओगे….

अभिषेक बच्चन हुए ट्रोल, लिखा- अब किसके भरोसे बैठकर खाओगे….
X
By NPG News

मुंबई 30 जुलाई 2020. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान, सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो दोनों की ट्रोलिंग करने से भी बाज नहीं आते हैं। अब इन्हीं में से एक ट्रोल को अभिषेक बच्चन ने करारा जवाब दिया है।

एक्टर अभिषेक बच्चन को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए एक पारुल कौशिक नामक यूजर ने लिखा कि आपके पिता अस्पताल में भर्ती हैं, अब किसके भरोसे बैठकर खाओगे? अभिषेक ने इस ट्वीट को पढ़ने के बाद शानदार जवाब दिया। एक्टर ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, ‘फिलहाल तो लेट कर खा रहे हैं दोनों एक साथ अस्पताल में।’ दोनों के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद फिर से यूजर ने रिप्लाई किया, ‘सर जल्द ठीक हो जाएं, हर किसी के किस्मत में कहां है लेट कर खाना।’

यूजर को रिप्लाई करते हुए अभिषेक बच्चन ने जवाब दिया कि मैं प्रार्थना करूंगा कि आप हमारे हालात में कभी न आएं और पूरी तरह से स्वस्थ रहें। शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद, मैम। ट्विटर पर अभिषेक बच्चन के इन जवाबों को खूब पसंद किया जा रहा है।

Next Story