Begin typing your search above and press return to search.

आशिक मिजाज जीजा पहले साली को भगाकर ससुराल से लाया, अफेयर का हुआ शक तो कर दिया मर्डर……पुलिस सुसाइड केस मानकर चल रही थी, पोेस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज़

आशिक मिजाज जीजा पहले साली को भगाकर ससुराल से लाया, अफेयर का हुआ शक तो कर दिया मर्डर……पुलिस सुसाइड केस मानकर चल रही थी, पोेस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज़
X
By NPG News

रायगढ़ 16 अगस्त 2021। साली को आशिकमिजाज जीजा ने पहले ससुराल से भगाया और फिर दूसरे से अफेयर के शक में उसका मर्डर कर दिया। रायगढ़ पुलिस जिस युवती की मौत को सुसाइड मानकर चल रही थी, दरअसल वो हत्या की वारदात निकली। घटना 13 अगस्त की है, जब एक जंगल में युवती का शव मिला था। पुलिस इसे सुसाइड मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस भी दंग रह गयी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना रायगढ़ के तमनार की बतायी जा रहा है, जहां 13 अगस्त को एक युवती की लाश पेड़ से टंगी मिली थी। ग्रामीणों की शिनाख्ती पर उसकी पहचान लैलूंगा की रहने वाली सुनीता यादव के रूप में हुई। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि सुनीता का जाती मदन सुंदर उसे तीन महीने पहले भगाकर ससुराल से लाया था और अपने साथ मुड़ागांव में रख रहा था। मदन की पत्नी और सुनीता की बहन भी वहीं रहती थी। अचानक से 13 अगस्त से उसका पता नहीं चल रहा था।

पुलिस को आरोपी मदन ने पहले बरगलाने की कोशिश की और कहा कि उसकी पत्नी राजकुमारी ने उसे लड़ाई कर भगा दिया, जिसके बाद उसका पता नहीं चल रहा था। बाद में उसकी लाश पेड़ में लटकी हुई मिली। पुलिस ने जब परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि 13 अगस्त को मदन ने सुनीता को मारा था। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती के साथ मदन से पूछताछ शुरू की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

मदन ने बताया कि सुनीता के साथ उसके रिश्ते थे और उसे भगाकर ससुराल से लाया था। घटना वाले दिन सुनीता मोबाइल पर चुपके से बात कर रही थी, जिसके बाद उसके अफेयर का शक उसे हुआ, जिसके बाद उसने सुनीता को मारा और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और जंगल ले जाकर शव को टांग दिया। इसमामले में उसके दो चचेरे भाई ने भी साथ दिया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story