Begin typing your search above and press return to search.

आशिक ने प्रेमिका को जलाया: युवक को दूसरी लड़की से करनी थी शादी, इसलिए प्रेमिका को जला कर मार डाला… फिर गुमराह करने लड़की के मोबाइल से परिजनों को भेजा मैसेज. लिखा- मैं भाग रही हूं…

आशिक ने प्रेमिका को जलाया: युवक को दूसरी लड़की से करनी थी शादी, इसलिए प्रेमिका को जला कर मार डाला… फिर गुमराह करने लड़की के मोबाइल से परिजनों को भेजा मैसेज. लिखा- मैं भाग रही हूं…
X
By NPG News

बिलासपुर 22 मार्च 2021। बिलासपुर में माशूका, मैरिज और मर्डर की खौफनाक मिस्ट्री सामने आयी है। यहां पर प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए बेरहम आशिक ही विलन बन गया…. पहले तो उसने अपनी प्रेमिका को जिंदा जलाया, और फिर पुलिस को चकमा देने के लिए लड़की के मोबाइल से ही उसके घर वालों को मैसेज कर किसी दूसरे लड़के के साथ भाग जाने की बात लिख दी। 10 दिनों तक चली इस तफतीश के बाद आरोपी प्रेमी अब पुलिस की गिरफ्त में है।
दरअसल घटना कोटा थाना क्षेत्र के बिल्हा की है। 12 मार्च को पीपरखुंटी निवासी भारती विश्वकर्मा लापता हो गयी थी, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने कोटा थाने में दर्ज करायी थी। शिकायत के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुये जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बिल्हा निवासी बृजेश नेताम से भारती विश्वकर्मा का प्रेम संबंध था।
इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर बृजेश को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गयी। कढ़ाई से पूछताछ में बृजेश ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस के भी रौंगटे खड़े हो गये। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि वो और भारती दोनों एक दूसरे से बेहद प्रेम करते थे। दोनों गांव के ही एक स्कूल में 12 तक साथ पढ़े हैं और दोनों की हर दिन मोबाइल फोन से भी बात होती थी।
आरोपी ने पुलिस को आगे बताया कि, उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गयी थी, जिसकी जानकारी भारती को हुई तो वो काफी नाराज हुई और खुद के साथ शादी करने को लेकर लगातार दबाव बनाने लगी। इस बात से परेशान बृजेश ने भारती को रास्ते से हटाने के लिए एक खौफनाक वारदात की योजना बनायी। आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ 12 मार्च को लड़की को फोन कर बिल्हा के एक खेत में बुलाया। यहां पर दोनों ने एक दूसरे से घंटो बात की। इस दौरान आरोपी ने विवाद करते हुए अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और फिर उसकी पहचान छुपाने के लिए शव को जला दिया।
घटना के बाद आरोपी ने मृतिका के मोबाइल से उसके भाई के नंबर पर मैसेज कर दूसरे लड़के के साथ भाग जाने की झूटी बात लिखी। फिलहाल शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Next Story