सदन में विचित्र स्थिति बनी.. अज्ञात कारणों का हवाला देकर प्रश्न पूछने और जवाब लेने से विधायक रंजना और अजय चंद्राकर ने किया इंकार.. बहिर्गमन किया

सदन में विचित्र स्थिति बनी.. अज्ञात कारणों का हवाला देकर प्रश्न पूछने और जवाब लेने से विधायक रंजना और अजय चंद्राकर ने किया इंकार.. बहिर्गमन किया
X

रायपुर,28 अगस्त 2020। सदन में आज तब विचित्र स्थिति बन गई जबकि प्रश्न के आने पर विपक्ष के दो विधायकों ने प्रश्न पढ़ने और जवाब लेने से इंकार किया और बहिर्गमन कर गए। यह तारांकित प्रश्न था जिसे रंजना डीपेंद्र साहू ने किया था। जैसे ही प्रश्न आया और जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष की ओर से कृषि मंत्री रविंद्र चौबे खड़े हुए तो विधायक रंजना साहू व अजय चंद्राकर ने प्रश्न पढ़ने और जवाब सूनने से इंकार कर दिया और बहिर्गमन कर गए।

विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में आसंदी से कहा

“हम इसका जवाब अज्ञात कारणों से सूनने से इंकार करते हैं और सवाल भी नहीं बोलेंगे”

सदन में अप्रत्याशित रुप से हुए इस घटनाक्रम से सभी चौंक गए। इस विषय पर NPG से विधायक अजय चंद्राकर ने कहा

“विषय विधानसभा का है, मुझे जो भी कहना था, मैंने वह कह दिया है.. सदन का अपना अनुशासन है, मैंने उस अनुशासन का पालन किया है, इसलिए मुझे कुछ और नहीं कहना है”

Tags

Next Story