Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी पुलिस और समाजसेवी संस्था की एक छोटी सी पहल, दूसरे प्रदेश से आए ट्रक ड्राइवर लेबर और अन्य कर्मचारियों को कराया भोजन…

राजधानी पुलिस और समाजसेवी संस्था की एक छोटी सी पहल, दूसरे प्रदेश से आए ट्रक ड्राइवर लेबर और अन्य कर्मचारियों को कराया भोजन…
X
By NPG News

रायपुर 29 मार्च 2020। लॉकडाउन के दौरान फंसे दूसरे प्रदेश से आये लोगों को राजधानी पुलिस और आशाएं समाजसेवी संस्था के द्वारा भोजन उपलब्ध कराया गया। समाज सेवी संस्था ने आज पुलिस की मदद से उरला, खमतराई, टाटीबंध इलाके में फंसे ट्रक ड्राइवर लेबर और अन्य कर्मचारी को एक टाइम का खाना बाटा गया।

ये वो कर्मचारी है जो लॉकडाउन के पहले ट्रक लेकर दूसरे राज्यों से यहां आए हुए थे। अब अपने घर, अपने प्रदेश लौटना चाहते हैं, पर राज्य की सीमाएँ सील हैं, इस वजह से वे यहाँ फँसे हुए हैं। इनके पास ना तो रहने की जगह है और ना ही एक टाइम का भोजन की व्यवस्था। ऐसी स्थिति को देखते हुए आज आशाएँ समाजसेवी संस्था ने 550 फ़ूड पैकेट्स ट्रांसपोर्ट नगर में इन कर्मचारियों को वितरित किया। इस कार्य मे रायपुर पुलिस का विशेष भूमिका रही।

Next Story