Begin typing your search above and press return to search.

ट्रेनर व खिलाड़ी की हत्या करने वाले कोच पर 1 लाख का ईनाम…. कल रेसलिंग फिल्ड पर 5 लोगों को गोलियों से भून दिया था..

ट्रेनर व खिलाड़ी की हत्या करने वाले कोच पर 1 लाख का ईनाम…. कल रेसलिंग फिल्ड पर 5 लोगों को गोलियों से भून दिया था..
X
By NPG News

चंडीगढ़ 13 फरवरी 2021। रोहतक में शुक्रवार शाम हुई पांच लोगों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी एक कुश्ती ट्रेनर के बारे में सुराग देने वाले के लिए हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। रोहतक में एक निजी कॉलेज के समीप एक अखाड़े में शुक्रवार शाम को गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी थी और दो अन्य घायल हो गये थे।

मारे गए लोगों में कॉलेज कर्मचारी मनोज मलिक, उसकी पत्नी व रेलवे कर्मचारी साक्षी मलिक, एक कुश्ती प्रशिक्षक, सतीश और एक महिला खिलाड़ी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार इस वारदात में मनोज एवं साक्षी का चार वर्षीय बेटा घायल हो गया था जिसका रोहतक के पीजीआई में उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है। एक अन्य घायल व्यक्ति का गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ट्रेनर को किया गया बर्खास्त
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने संवाददाताओं को बताया मुख्य आरोपी सुखविंदर कॉलेज की व्यायामशाला में कुश्ती का प्रशिक्षक था, उसके विरूद्ध कुछ शिकायतें मिलने के बाद मनोज मलिक ने उसे बर्खास्त कर दिया था। शर्मा ने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया, प्रतिशोध के कारण उसने (सुखविंदर ने) यह अपराध किया।’’

Next Story