Begin typing your search above and press return to search.

जांजगीर में विधानसभा अध्यक्ष महंत की चुटकी – “मैं और डॉ प्रेमसाय 80 मॉडल.. पर खटारा दोनों नही है” मंत्री सिंहदेव ने महंत को कहा – “हमारे प्रिंसिपल सर को प्रणाम”

जांजगीर में विधानसभा अध्यक्ष महंत की चुटकी – “मैं और डॉ प्रेमसाय 80 मॉडल.. पर खटारा दोनों नही है” मंत्री सिंहदेव ने महंत को कहा – “हमारे प्रिंसिपल सर को प्रणाम”
X
By NPG News

जांजगीर,5 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जांजगीर दौरे के दौरान मंच पर आमसभा को संबोधित करते हुए दिलचस्प संवाद सुनने में आए, राजनीति में यूँ भी कोई बात कही नही जाती है, और यदि बात डॉ चरणदास महंत कहें तो उसका अर्थ ना निकाला जाए यह संभव नही।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सभा को संबोधित करते हुए मंचासीन मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह की तरफ़ ईशारा किया और कहा –
“ये जो सियान है, डॉ प्रेमसाय सिंह.. यह 80 मॉडल है.. अउ महूं 80 मॉडल हों.. ओहू हर पहली बार 80 में चुने गिस.. महूं 80 में चुने गंव..”
इस के ठीक बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा –
“हम दोनों 80 मॉडल हैं लेकिन खटारा नही है”
विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत के ऐसा कहते ही मंच और सभा दोनों ही जगहों से खिलखिलाहट की आवाज़ें आईं।
डॉ महंत के ठीक पहले स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जो कि जिले के प्रभारी मंत्री होने की वजह से जांजगीर में मौजुद थे, सभा को संबोधित करते हुए सिंहदेव ने महंत की और ईशारा करते हुए कहा-
“हमारे प्रिंसिपल सर को प्रणाम करता हूँ.. जईसे बोलथें.. हम्म वईसन करथन.. बोलथे उठ जवाब दे.. तो देथन.. बोलथें बईठ तो बईठ जाथन”

Next Story