Begin typing your search above and press return to search.

ब्यूटी पार्लर को लेकर जारी हुआ नया गाइडलाइन…. राजधानी में प्रशासन ने अपने नये आदेश में कही ये बात… जानिये क्या है आदेश में

ब्यूटी पार्लर को लेकर जारी हुआ नया गाइडलाइन…. राजधानी में प्रशासन ने अपने नये आदेश में कही ये बात… जानिये क्या है आदेश में
X
By NPG News

रायपुर 14 सितंबर 2020। पार्लर व सैलून को लेकर एक और नयी गाइडलाइन जारी हुई है। पिछले दिनों लॉकडाउन को लेकर पार्लर व सैलून को लेकर अब तीन बार गाइडलाइन जारी हो चुकी है। पिछले दिनों रविवार को भी सैलून को खोलने की इजाजत दी गयी थी, जबकि उसके स्थान पर मंगलवार को सैलून व पार्लर को बंद करने की बात कही गयी थी।

अब पार्लर की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब शाम 7 बजे तक सैलून खुले रहेंगे। पहले ये वक्त शाम 4 बजे तक सैलून व पार्लर को खोलने की इजाजत थी। नये वक्त के मुताबिक राजधानी रायपुर में अब सुबह 11 बजे से शाम के 7 बजे तक पार्लर को खोलने की इजाजत होगी।

अपर कलेक्टर की तरफ से जारी आदेश को मुताबिक पार्लर के संचालन में आंशिक संशोधन किया गया है। आपको बता दें इससे पहले सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ही पार्लर को खोलने की इजाजत थी।

Next Story