Begin typing your search above and press return to search.

आतिशबाजी और फूलों की बर्षा से भगवान श्रीराम रथ का भव्य स्वागत…. धमतरी कलेक्टर मौर्य ने सौपा गरियाबंद कलेक्टर क्षीरसागर को रामध्वज,मिट्टी और रामचरित मानस….

आतिशबाजी और फूलों की बर्षा से भगवान श्रीराम रथ का भव्य स्वागत…. धमतरी कलेक्टर मौर्य ने सौपा गरियाबंद कलेक्टर क्षीरसागर को रामध्वज,मिट्टी और रामचरित मानस….
X
By NPG News

गरियाबंद 17 दिसंबर 2020।सुकमा के रामराम से 14 दिसम्बर को निकली राम रथ आज तीसरे दिन लगभग रात सवा नौ बजे लोमश ऋषि आश्रम पहुंचा । रामरथ यहां पहुंचने पर फूलों से और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर कलेक्टर धमतरी जय प्रकाश मौर्य ने गरियाबंद जिले के कलेक्टर निलेश क्षीरसागर को ध्वजा, मिट्टी और रामचरित मानस ग्रन्थ सौंपा।
इस अवसर पर दोनो जिलों के पुलिस अधीक्षक , वरिष्ठ अधिकारी,साधु और गणमान्य नागरिक और आम जनता मौजूद थे।तत्पश्चात रामरथ और बाइक रैली सोमवारी बाजार नवापारा पुल होते हुए श्यामाचरण चौक पहुंची जहां राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने विधिवत पूजा अर्चना कर रथ का आत्मीय स्वागत किया । यहां भी फूलों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया ।

आज सुबह 8 बजे चंदखुरी के लिए रवाना होगी रथ

बाइक रैली एवं रामरथ सुबह 8 बजे राजीवलोचन मंदिर से नवापारा पुल होकर चंपारण सड़क मार्ग पर आरंग के लिए प्रस्थान करेगी।

Next Story