रांची 7 अप्रैल 2021. झारखंड के 8 IAS अधिकारियों की बुधवार को ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. वहीं, 2 अधिकारियों को अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी मिला है. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह झारखंड के नये विकास आयुक्त बने हैं. वहीं, दो अधिकारी वाणिज्य कर विभाग, झारखंड की प्रधान सचिव वंदना दादेल और कृष्ण लोक संस्थान, झारखंड के महानिदेशक एल खियांग्ते को अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार मिला है….