Begin typing your search above and press return to search.

7th Pay commission: पुलिसकर्मियों ने ग्रेड पे को 1900 से बढ़ाकर 2800 करने की मांग की…..सातवें वेतनमान में महज 14% की बढ़ोत्तरी से हैं असंतुष्ट…..पुलिसकर्मियों का दावा- विधायक व सांसद भी उनकी मांगों से हैं सहमत

7th Pay commission: पुलिसकर्मियों ने ग्रेड पे को 1900 से बढ़ाकर 2800 करने की मांग की…..सातवें वेतनमान में महज 14% की बढ़ोत्तरी से हैं असंतुष्ट…..पुलिसकर्मियों का दावा- विधायक व सांसद भी उनकी मांगों से हैं सहमत
X
By NPG News

रायपुर 4 दिसंबर 2020। पुलिसकर्मियों पर काम का दवाब और कम वेतन के मुद्दे पर बहस तो खूब होती है, लेकिन इस मसले को सुलझाने में किसी की दिलचस्पी नहीं होती। लिहाजा अब एक बार फिर पुलिसकर्मियों ने मांगों को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। इस पुलिसकर्मियों ने अपनी मांगों की शुरुआत वेतन बढोत्तरी को लेकर की है। खास बात ये है कि इस बार पुलिसकर्मियों ने जनप्रतिनिधियों को भी अपने विश्वास में लिया है और मांगों के प्रति आकर्षित कर उनसे अनुशंसा पत्र भी लिखवाया है।

पुलिस संगठन की तरफ से मीडिया को भेजे प्रेस विज्ञप्ति में मांग की गयी है कि पुलिस आरक्षक का वेतन ग्रेड प्रे 1900 से बढ़ाकर 2800 रुपये किया जाये। हालांकि सातवां वेतनमान के जरिये इनका वेतन बढ़ा तो है, लेकिन सातवां वेतनमान के जरिये सिर्फ 14 प्रतिशत ही इनकी बढ़ोत्तरी हुई है। पुलिसकर्मियों ने मांग की है कि महंगाई को देखते हुए ये मामूली बढ़ोत्तरी है, लिहाजा वेतन का ग्रेड पे 2800 करना बेहद जरूरी है।

पुलिस कर्मचार संगठन की तरफ से प्रदीप दिवाकर नाम के बिलासपुर आरक्षक की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रदेश के 90 में से 53 विधायकों ने संगठन की तरफ से शुरू की गयी पत्राचार अभियान में अपनी ओर से सहमति दी है साथ ही 7 सांसदों ने भी पुलिसकर्मियों की मांगों को जायज बताया है।

Next Story