Begin typing your search above and press return to search.

7वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, बढ़ सकता है महंगाई भत्ता…. जानें क्या है प्लान

7वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, बढ़ सकता है महंगाई भत्ता…. जानें क्या है प्लान
X
By NPG News

नईदिल्ली 20 अक्टूबर 2020. केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही बड़ा तोहफा मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को नवंबर से प्रभावी किया जा सकता है। कोरोना संकट के चलते सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता रोक दिया गया था। केंद्र के साथ राज्य सरकारों ने भी महंगाई भत्ते को अगले साल जून 2021 तक टाल दिया था। लेकिन, अब केंद्र सरकार कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा देने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, कल इस पर फैसला हो सकता है। इससे 48 लाख कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा।

अगर सरकार आधार वर्ष को 2016 कर देती है, तो कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में इजाफा हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कदम से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होगी क्योंकि उनका महंगाई भत्ता (DA) CPI-IW की गणना के आधार पर निर्भर है।
मौजूदा समय में सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जून 2021 तक के लिए भत्ते में वृद्धि को फ्रीज किया हुआ है। कर्मचारियों को पिछली दर के हिसाब से 17 फीसदी डीए का भुगतान किया जा रहा है। इसका मतलब यह भी है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी में कुछ समय लग सकता है। मार्च में सरकार ने केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी की वृद्धि की थी। हालांकि, अप्रैल में सरकार ने महामारी का हवाला देते हुए इसे जून 2021 से लागू करने का फैसला किया था।

मालूम हो कि हाल ही में सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के मौके पर तोहफा दिया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मांग को बढ़ाने की दिशा में खर्च के लिए अग्रिम में राशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने एलटीसी कैश वाउचर योजना और स्पेशल फेस्टिवल एडवांस योजना का एलान किया था।

Next Story